Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: जब बेटे के सामने ही तड़प-तड़प कर पिता ने तोड़ा दम ! महाकुंभ पहुंचने से पहले काल में समा गए चार, भयावह था मंजर

Fatehpur News: जब बेटे के सामने ही तड़प-तड़प कर पिता ने तोड़ा दम ! महाकुंभ पहुंचने से पहले काल में समा गए चार, भयावह था मंजर
फतेहपुर में ट्रैवलर डंपर हादसे के बाद ट्रामा सेंटर पहुंचे डीएम रविंद्र सिंह घायलों से बात करते हुए: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दिल्ली से महाकुंभ जा रहे ट्रैवलर सवार 6 परिवार हादसे का शिकार हो गए. घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है. डंपर की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हुए. चार लोगों को कानपुर रैफर किया गया है.

Fatehpur Accident News: दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ की आस लगाए परिवार ने ये नहीं सोचा था कि ये उनकी अंतिम यात्रा होगी. 144 साल की आस्था लिए त्रिवेणी पहुंचने से पहले ही दोआब ने अपने आगोश में लपेट लिया. सरपट दौड़ती गाड़ी और अधजगी आंखों में उस झटके का मंजर ऐसा समाया कि रूह भी कांप उठे.

बक्सर की तलहटी के निकट भोर पहर हुए हादसे ने चार जिंदगियों को निगल लिया जबकि कई मौत के मुहाने से जीवन तलाश रहे हैं. काल बने डंपर की दस्ता सुनाते हुए ट्रैवलर सवारों के आंसू ऐसे छलके कि सुनने वालों का कलेजा फट जाए.

जब 2 किमी तक घसीटता चला गया निर्दयी डंपर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बुधवार भोर पहर तकरीबन 5 बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाइवे पर दिल्ली की ट्रैवलर गाड़ी एक डंपर से टकरा गई.

बताया जा रहा है कि डंपर अचानक हाइवे से बक्सर मोड़ की तरफ मुड़ गया तभी तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी उसके पिछले हिस्से से जा भिड़ी. जानकारी के मुताबिक ट्रैवलर का अगला हिस्सा डंपर में फंस गया. इतना ही नहीं डंपर चालक की निर्दयता इतनी थी कि यात्री गाड़ी को 2 किमी तक घसीटता ले गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

एएसपी विजय शंकर मिश्र बताते हैं ट्रैवलर में चालक सहित 21 लोग सवार थे जिनमें से 4 लोगों की मौत हुई है.घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है. शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है और डंपर को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश जारी है.

वहीं चार लोगों को गंभीर हालत में कानपुर हैलेट रैफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक सभी लोग दिल्ली के मोहन गार्डन नवादा मेट्रो इलाके के रहने वाले 6 परिवारों के लोग थे. 

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

चार की मौत, 17 हुए घायल, चार रैफर 

महाकुंभ जा रही ट्रैवलर में 30 वर्षीय चालक विवेक कुमार, 68 वर्षीय प्रेम झा, 70 वर्षीय दिगंबर झा की मौके पर मौत हो गई. जबकि 45 वर्षीय नीरा देवी पत्नी जयनाथ झा, 48 वर्षीय रीता देवी पत्नी सतीश मिश्रा, 50 वर्षीय जयनाथ झा पुत्र बेनी लाल, 30 वर्षीय अनुराग झा पुत्र विमल चंद, 30 वर्षीय सलोनी झा पत्नी विमल को जिला अस्पताल भेजा गया.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

बताया जा रहा है कि रेफर विमल की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिला अस्पताल में 13 मरीजों का इलाज जारी है. वहीं गंभीर हालत के चलते नीरा, रीता, जयनाथ और बीना को कानपुर रैफर किया गया है. 

बेटे शुभम के सामने ही पिता विमल ने तोड़ा दम 

हादसे का मंजर रुंधे गले बताते हुए 19 वर्षीय शुभम ने कहा कि उस गाड़ी में वो अपने पिता विमल झा (45) मां सलोनी (30) के साथ महाकुंभ (Mahakumbh) जा रहे थे. अचानक तेज धमाका हुआ और आगे की सीट पर बैठे उनके पिता एक झटके में औंधे मुंह जा गिरे.

डंपर ट्रैवलर को लेकर तेज गति से भागे जा रहा है था. सभी लोग चीख-चीख कर उसे रुकने के लिए आवाज लगाते रहे. करीब 5 मिनट बाद जब डंपर रुका तो खून से लतपथ पिता पड़े हुए थे. एम्बुलेंस की मदद उन्हें अस्पताल लाया गया जहां ईलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की दस्ता बताते हुए शुभम और उनकी मां सलोनी फूट-फूट कर रोने लगे. 

घायलों की चित्कार के बीच ट्रामा सेंटर पहुंचे डीएम

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में घायलों के कराहने और मोबाइल की घंटियों की आवाजें गूंजती रहीं. शुभम ने अपने पिता को तड़पकर दम तोड़ते देखा, वहीं घायल सलोनी बेटे को ढांढस बंधाती रहीं.

डीएम रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और समुचित इलाज के निर्देश दिए. महाकुंभ से लौट रहे रिश्तेदार भी अपनों की खबर पाकर मौके पर पहुंचे बताया जा रहा है कि देर शाम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई. हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया. 

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us