Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा ! महाकुंभ जा रही ट्रैवलर डंपर से टकराई, 4 की मौत, 17 घायल

Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा ! महाकुंभ जा रही ट्रैवलर डंपर से टकराई, 4 की मौत, 17 घायल
दिल्ली से महाकुंभ जा रही थी ट्रैवलर, भीषण हादसे का शिकार 4 की मौत 17 घायल: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर महाकुंभ जा रही ट्रैवलर डंपर से टकराकर दो किलोमीटर तक घिसट गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए. घटना कल्याणपुर थाना (kakyanpur thana) क्षेत्र के बक्सर मोड़ की है. घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर कानपुर रैफर किया गया है.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि दिल्ली (Delhi) से महाकुंभ (Mahakumbh) जा रही एक ट्रैवलर डंपर से पीछे से टकरा गई और करीब दो किलोमीटर तक घिसटती रही. इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. 

दिल्ली से महाकुंभ जा रहा था परिवार, हुआ हादसा 

फतेहपुर (Fatehpur) के कल्याणपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र के बक्सर मोड़ के पास भोर पहर भीषण हादसा हो गया है. दिल्ली के मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी एक परिवार जिसमें करीब 20 लोग ट्रैवलर गाड़ी से महाकुंभ (Mahakumbh) प्रयागराज जा रहे थे.

बताया जा रहा है कि बक्सर मोड़ के पास ट्रैवलर ने एक डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश की लेकिन अचानक पीछे से उसमें टकराई और उसी में फंस गई. जानकारी के मुताबिक गाड़ी डंपर में फंसते हुए दो किलोमीटर तक घिसटती चली गई. 

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

भीषण हादसे में चार की मौत, 17 घायल

इस दर्दनाक हादसे में ट्रैवलर के चालक विवेक, प्रेम झा और दिगंबर झा की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय जयनाथ झा की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक घायलों में 45 वर्षीय नीरा देवी, 48 वर्षीय रीता देवी, 30 वर्षीय अनुराग झा और 30 वर्षीय सलोनी झा सहित अन्य लोग शामिल हैं. इनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कानपुर रैफर किया गया है.

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि गाड़ी में चालक सहित 21 लोग सवार थे जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घायलों का इलाज जारी है. डंपर को कब्जे में ले लिया गया है. 

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us