Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सड़क हादसों में 2 श्रद्धालुओं की मौत ! 9 लोग घायल, ऐसे हुआ हादसा

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में सड़क हादसों में 2 श्रद्धालुओं की मौत ! 9 लोग घायल, ऐसे हुआ हादसा
फतेहपुर में 24 घंटे के अंदर तीन हादसे 2 श्रद्धालुओं की मौत, 9 घायल: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) बीते 24 घंटे के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 9 श्रद्धालु घायल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है वहीं घायलों का इलाज जारी है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के अंदर हुए सड़क हादसों में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ताजा मामला खागा कोतवाली का है जहां एक बुजुर्ग की जान चली गई. वहीं दूसरी घटना थरियांव थाना क्षेत्र की है जिसमें दो गाड़ियों की टक्कर से 7 लोग घायल हो गए.

तीसरी घटना थाना क्षेत्र के बिलंदा पेट्रोल पंप ही है जहां लोडर सवार तीर्थयात्रियों की गाड़ी डिवाइडर से टकर गई जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है साथ शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है.

पहली घटना: बुजुर्ग श्रद्धालु को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

ताजा मामला खागा कोतवाली (Khaga Kotwali) क्षेत्र का है, जहां करनाल (हरियाणा) निवासी 70 वर्षीय जितेंद्र सिंह सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गए. वह अपने 12 सदस्यीय जत्थे के साथ महाकुंभ प्रयागराज के लिए निकले थे और कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कटोघन गांव के पास एक होटल में रुके थे.

चाय-नाश्ता करने के दौरान जितेंद्र सिंह पेशाब करने के लिए सड़क पार करने लगे तभी प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Read More: Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा

दूसरी घटना: तेज रफ्तार गाड़ी ने टाटा मैक्स को मारी टक्कर, 7 घायल

दूसरा हादसा थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के बड़े पुल के पास हुआ, जहां गुजरात के अहमदाबाद निवासी 10 श्रद्धालु टाटा मैक्स में सवार होकर महाकुंभ से वापस लौट रहे थे. तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक गाड़ी ने ओवरटेक के चक्कर में टाटा मैक्स को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालुओं का वाहन पलट गया और हाईवे पर चीख-पुकार मच गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

इस हादसे में राजस्थान के जयपुर निवासी टाटा मैक्स ड्राइवर ओमप्रकाश पटवा, रामदेव दास, मुकेश सैनी समेत अहमदाबाद के श्रद्धालु राजेश जिवा भाई, बेंजामिन महादेव दास और लेखा दास सहित 7 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

तीसरी घटना: लोडर श्रद्धालुओं की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, 1 की मौत

तीसरी दुर्घटना थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के बिलंदा पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां फिरोजाबाद जिले के गणेशपुर निवासी 15 श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे. दोपहर करीब 2 बजे लोडर तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया.

इस हादसे में 45 वर्षीय ऊदल गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अन्य घायल श्रद्धालुओं में सुनील और गुड्डी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के कारण बहुत देर तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस आनन-फानन बहाल करवाया.

Latest News

Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की...
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

Follow Us