Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में Income Tax की नौकरी दिलाने के चलते युवक से लाखों की ठगी

Fatehpur News: फतेहपुर में Income Tax की नौकरी दिलाने के चलते युवक से लाखों की ठगी
फतेहपुर में नौकरी का झांसा देकर युवक से तीन लाख की ठगी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में नौकरी का झांसा देकर युवक से 3 लाख की ठगी. मामला खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र का है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर धोखाधड़ी की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने युवक से 3 लाख की ठगी कर ली है. मामला खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के सोथरापुर गांव है.

पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक जालसाज प्रयागराज और कौशांबी के रहने वाले हैं जो नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं.

इनकम टैक्स में नौकरी के लिए ठगे 3 लाख

फतेहपुर (Fatehpur) के खखरेरू थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के सोथरापुर गांव के रहने वाले विकास सिंह पुत्र रवींद्र सिंह ने एफआईआर में बताया कि वर्ष 2021 में उसे पता चला था कि प्रयागराज (Prayagraj) का अमित श्रीवास्तव लोगों को नौकरी दिलाता है.

जीटीबी नगर बेनीगंज में उसका ऑफ़िस है. विकास जुलाई 2021 में ऑफिस पहुंचा और नौकरी के बारे में पूंछा. अमित ने इनकम टैक्स (Income Tax) विभाग नई दिल्ली में क्लर्क के पद पर नौकरी दिलाने की बात कही साथ ही इसके एवज में 3 लाख रुपये मांगे. युवक ने एडवांस 20 हज़ार रुपये कैश दे दिया.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

बताया जा रहा है कि इसके बाद अमित के कहने पर कौशाम्बी (Kaushambi) के थाना पश्चिम शरीरा के चंपहा बाजार निवासी अंकुर के खाते में 2 लाख 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

जालसाजों ने चार बार भेजा दिल्ली, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

पीड़ित विकास ने बताया कि पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उसको चार बार दिल्ली के चक्कर लगवाए लेकिन उसको कोई नौकरी नहीं मिली. युवक ने जब अमित से पैसे वापस मांगे तो बड़ी मुश्किल से खाते में मात्र 31हज़ार रुपए ही वापस किए बाकी के 2 लाख 69 हजार रुपये देने से इनकार कर दिया.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

पीड़ित ने खखरेरू थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us