Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में 71 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा ! शव रखने के बाद पुलिस पर हुआ था हमला

फतेहपुर में 71 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बीते 2 जनवरी को गाजीपुर क्षेत्र के बांदा-सागर में शव रखकर जमा लगाने और पुलिस पर हमला करने के चलते 21 नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बीते 2 जनवरी को शव रखकर हाइवे जाम और पुलिस के साथ बदसलूकी हमला करने के चलते 21 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) क्षेत्र बडागांव मछरिया के लोगों ने मृतक शिवबालक पासवान का शव रखकर आवागमन को बाधित करते हुए प्रदर्शन किया था.

शब हाइवे पर रखकर हुआ था प्रदर्शन, पुलिस से बदसलूकी

फतेहपुर (Fatehpur) के गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) के शाह कस्बे के बांदा-सागर मार्ग हाइवे पर बडागांव मछरिया के लोगों ने मृतक शिवबालक पासवान का शव रखकर कई घंटे रोड को जाम कर दिया. पुलिस की एफआईआर के मुताबिक प्रदर्शन के कारण इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं.

सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लाठी डंडों से लैश प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ बदसलूकी और धक्का मुक्की की और लगातार प्रदर्शन करते रहे. पुलिस के अनुसार हालात तब और बिगड़ गए जब प्रदर्शनकारियों ने सरकारी कामकाज में बाधा डालते हुए मारपीट शुरू कर दी.दहशत का माहौल इतना बढ़ गया कि लोग अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे.

21 नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा

एफआईआर के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों को नामजद किया है, जिनमें सर्वेश, अंकुश, रजपाल, चंद्रपाल, मनोज पासी, राजपाल, रामकली, रामनाथ सहित अन्य शामिल हैं. इसके अलावा, लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है.

Read More: फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ

इनके खिलाफ आईपीसी की धाराएं 191(2), 191(3), 221, 121, 352 BNS और 7 CLA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है प्रदर्शन के दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स लगाई गई थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

28 Jan 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में 71 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा ! शव रखने के बाद पुलिस पर हुआ था हमला

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बीते 2 जनवरी को शव रखकर हाइवे जाम और पुलिस के साथ बदसलूकी हमला करने के चलते 21 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) क्षेत्र बडागांव मछरिया के लोगों ने मृतक शिवबालक पासवान का शव रखकर आवागमन को बाधित करते हुए प्रदर्शन किया था.

शब हाइवे पर रखकर हुआ था प्रदर्शन, पुलिस से बदसलूकी

फतेहपुर (Fatehpur) के गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) के शाह कस्बे के बांदा-सागर मार्ग हाइवे पर बडागांव मछरिया के लोगों ने मृतक शिवबालक पासवान का शव रखकर कई घंटे रोड को जाम कर दिया. पुलिस की एफआईआर के मुताबिक प्रदर्शन के कारण इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं.

सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लाठी डंडों से लैश प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ बदसलूकी और धक्का मुक्की की और लगातार प्रदर्शन करते रहे. पुलिस के अनुसार हालात तब और बिगड़ गए जब प्रदर्शनकारियों ने सरकारी कामकाज में बाधा डालते हुए मारपीट शुरू कर दी.दहशत का माहौल इतना बढ़ गया कि लोग अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे.

21 नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा

एफआईआर के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों को नामजद किया है, जिनमें सर्वेश, अंकुश, रजपाल, चंद्रपाल, मनोज पासी, राजपाल, रामकली, रामनाथ सहित अन्य शामिल हैं. इसके अलावा, लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है.

इनके खिलाफ आईपीसी की धाराएं 191(2), 191(3), 221, 121, 352 BNS और 7 CLA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है प्रदर्शन के दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स लगाई गई थी.

Latest News

UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों का तबादला...
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन
Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी
12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल
CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा
Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट

Follow Us