Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Maha kumbh 2025 Kinnar Akhara: ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े से किया गया निष्कासित

Maha kumbh 2025 Kinnar Akhara: ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े से किया गया निष्कासित
किन्नर अखाड़े के संस्थापक ने ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किया निष्कासित (फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Maha kumbh Mela 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) और किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Laxmi Narayan Tripathi) को संस्थापक अजय दास ने अखाड़े से निष्कासित कर दिया. आपको बतादें कि Maha kumbh में ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर लगातार विवाद हो रहा था.

Mahakumbh Kinnar Akhada: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 के दौरान किन्नर अखाड़े में बड़ा फेरबदल हुआ है. बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) और आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है साथ ही, ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर के पद से भी हटा दिया गया है. आपको बतादें कि यह फैसला किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने लिया और उन्होंने नए सिरे से अखाड़े के पुनर्गठन की घोषणा की है.

क्यों हटाई गईं ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी?

महाकुंभ 2025 के दौरान किन्नर अखाड़े में ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर लगातार विवाद चल रहा था. सवाल उठाए जा रहे थे कि एक स्त्री को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है साथ ही इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई. ना ही सिर मुड़वाया गया.

इस मुद्दे पर अखाड़े के कई संतों और विद्वानों ने आपत्ति जताई थी. अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने शुक्रवार को ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को हटाने का ऐलान किया है.

किन्नर अखाड़े में नए महामंडलेश्वर का होगा ऐलान

अजय दास ने यह भी कहा कि जल्द ही किन्नर अखाड़े का नया आचार्य महामंडलेश्वर नियुक्त किया जाएगा और अखाड़े का पुनर्गठन होगा. फिलहाल, यह मामला धार्मिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

कैसे बनीं ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर?

बॉलीवुड में अपने अभिनय से प्रसिद्ध ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने कुछ समय पहले सन्यास धारण कर लिया था. प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान उन्होंने पिंडदान किया और फिर एक भव्य पट्टाभिषेक कार्यक्रम में उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया. उनका नया सन्यासी नाम "श्री यामाई ममता नंद गिरी" रखा गया. 

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

ममता कुलकर्णी ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा था कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Laxmi Narayan Tripathi) ने उनकी 23 साल की तपस्या को समझा था और उनकी परीक्षा लेने के बाद ही उन्हें महामंडलेश्वर बनने का न्यौता दिया गया था. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वह अब बॉलीवुड में वापसी नहीं करेंगी और पूरी तरह से सनातन धर्म के प्रचार में समर्पित रहेंगी. 

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

किन्नर अखाड़े में बढ़ता विवाद

किन्नर अखाड़े की स्थापना 2015 में हुई थी और यह किन्नर समुदाय को सनातन धर्म से जोड़ने के लिए बना पहला अखाड़ा है. लेकिन हाल के घटनाक्रमों के बाद यह अखाड़ा विवादों में आ गया है.

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने से लेकर अब उनके निष्कासन तक, यह मामला धार्मिक और सामाजिक स्तर पर गहन चर्चा का विषय बना हुआ है.अब देखना होगा कि किन्नर अखाड़ा अपने नए महामंडलेश्वर का चयन किस तरह करता है और आगे इस विवाद का क्या असर पड़ता है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us