Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर का जानलेवा इश्क ! मुंबई में मजदूरी करता था महेंद्र, प्रेमिका समेत पांच पर मुकदमा

Fatehpur Murder News: फतेहपुर का जानलेवा इश्क ! मुंबई में मजदूरी करता था महेंद्र, प्रेमिका समेत पांच पर मुकदमा
फतेहपुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या (बीच में महेंद्र File Photo): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में प्रेम प्रसंग (Love Affair) के चलते एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया. पुलिस ने युवती और उसकी मां को हिरासत में लेते हुए पांच पर हत्या का मुकदमा तरमीम किया है. घटना थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र की है

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर में एक युवक की प्रेम प्रसंग (Love Affair) के चलते हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के एक सूखे कुएं से युवक का शव बरामद किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूरे शव पर चोट के बहुत सारे निशान देखें गएं हैं.

माना जा रहा है कि लाठी डंडों से वार करते हुए युवक की हत्या की गई है. पुलिस ने युवती समेत पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है वहीं तीन आरोपी घटना के बाद से फरार हैं. 

प्रेम प्रसंग के चलते युवक को उतारा मौत के घाट 

फतेहपुर (Fatehpur) के असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के विधातीपुर निवासी महेंद्र कुमार उर्फ छोटू (28) पुत्र सुरेश कुमार रैदास मुंबई में मजदूरी करता था. जानकारी के मुताबिक थरियांव क्षेत्र की युवती से उसका कई सालों से प्रेम प्रसंग (Love Affair Murder) चल रहा था.

बताया जा रहा है कि उसने फोन से परिजनों को घर आने की बात बताई थी और लड़की को भी इस बारे में जानकारी दी. शुक्रवार देर शाम महेंद्र फतेहपुर पहुंच गया लेकिन अपने घर ना जाकर सीधे अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया. जानकारी के अनुसार उसी रात करीब 10 बजे युवक की उसकी बहन से आखिरी बार बात हुई थी फिर फोन बंद हो गया. 

Read More: Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

युवक का बैग मिलने पर थाने पहुंचे परिजन 

महेंद्र का फोन बंद होने के बाद परिजन उससे संपर्क नहीं कर सके. शनिवार को थरियांव क्षेत्र में ही उसका बैग मिला जिसमें उसका सामान और परिचय पत्र भी था. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि महेंद्र के एक रिश्तेदार थरियांव निवासी ने परिजन और पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पर परिजन थाने पहुंचे और बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए प्रेम प्रसंग की जानकारी दी. बताया जा रहा है कि पुलिस ने प्रकरण में गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच शुरू की. 

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने की कार्रवाई 

गुमशुदा बेटे के ना मिलने के बाद रविवार थाने पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए युवती और उसके परिजनों को गिरफ्तार करने की बात कही. मामला बढ़ता देख पुलिस ने युवती और उसकी मां को गिरफ्त लेते हुए जब कड़ाई से पूछताछ की पूरा प्रकरण सामने आ गया.

जानकारी के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने महेंद्र के शव को क्षेत्र जंगल स्थित एक सूखे कुएं से बरामत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरविंद राय ने कहा कि युवती उसकी मां,भाई, पिता और मौसा पर हत्या का मुकदमा तरमीम कर लिया गया है. फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी. 

कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग 

महेंद्र के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक और युवती में कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दो बार युवती उनके घर भी आ चुकी है. महेंद्र के परिजन शादी करने के लिए भी तैयार थे लेकिन युवती के परिजनों को रिश्ता मंजूर नहीं था.

बताया जा रहा है कि युवक और युवती का एक फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल है जिसमें लड़की सिंदूर लगाए हुए हैं हालांकि युगान्तर प्रवाह किसी भी फोटो की पुष्टि नहीं करता है. 

योजनाबद्ध तरीके से की गई महेंद्र की हत्या 

सूखे कुएं से निकले महेंद्र के शव की कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हैं. जिस्म के निशान बेरहमी से हत्या करने की ओर इशारा कर रहे हैं. युवती को महेंद्र की हर एक मूमेंट की जानकारी थी. चर्चा ये भी रही कि युवती के घर वालों ने महेंद्र को जानबूझ कर अपने घर बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या की और शव को जंगल के कुएं में फेंक दिया गया.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us