Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: यूपी में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां कैंसिल ! DGP प्रशांत कुमार ने इस वजह से लिया फैसला

UP News: यूपी में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां कैंसिल ! DGP प्रशांत कुमार ने इस वजह से लिया फैसला
उत्तर प्रदेश में महाकुंभ के चलते कैंसिल हुईं छुट्टियां (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) महाकुंभ (Mahakumbh 2025) के चलते सूबे के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां (holidays) कैंसिल कर दी गईं हैं.

UP Police Holidays Cancelled: यूपी में होने वाले प्रयागराज (Prayagraj) महाकुंभ (Mahakumbh 2025) को लेकर जहां एक पूरे प्रदेश सहित देश में लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं वहीं पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार (IPS Prashant Kumar) ने महकमें को लेकर बड़ा आदेश जारी कर दिया है.

बताया जा रहा है कि सूबे में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को तत्काल निरस्त करते हुए कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा गया है. 

प्रदेश में निरस्त हुई पुलिसकर्मियों की छुट्टियां, सभी जोन को आदेश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पुलिस के DGP प्रशांत कुमार (IPS Prashant Kumar) ने शनिवार को पत्राचार करते हुए सभी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक, आयुक्त, एसएसपी, एसपी, समस्त रेलवे पुलिस अधीक्षक सहित पीएसी सेनानायक सहित प्रभारी को आदेशित किया है कि महाकुंभ 2025 सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत सभी अवकाशों को महाकुंभ समाप्ति तक कैंसिल किया जाता है. हालांकि विशेष परिस्थितियों में सक्षम स्तर से अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे. 

up_dgp_order
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार का आदेश: Image Credit Original Source

महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सजग है प्रदेश की पुलिस

प्रयागराज (Prayagraj) में होने वाले महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ चुकी है. बताया जा रहा है कि देश से लेकर विदेशों से करोड़ों लोग इस दौरान संगम नगरी में पहुंचने वाले हैं.

Read More: One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय

प्रयागराज पहुंचने वाली सभी गाड़ियों के रूट निर्धारण से लेकर श्रद्धालुओं को सही स्थान तक पहुंचाने में पुलिस का मार्गदर्शन बेहद जरूरी है. इस दौरान संदिग्ध गाड़ियों और व्यक्तियों की तलाशी के लिए भी पुलिस बेहद अलर्ट है.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us