Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Narendra Modi In Fatehpur: फतेहपुर में जानिए क्या है नरेंद्र मोदी का खटाखट? किस शहजादे ने बुक करा ली विदेश की टिकट

Narendra Modi In Fatehpur: फतेहपुर में जानिए क्या है नरेंद्र मोदी का खटाखट? किस शहजादे ने बुक करा ली विदेश की टिकट
फतेहपुर में नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pardesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कौशांबी बांदा सहित जिले के प्रत्याशी के जनसमर्थन में आए नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने विपक्षियों पर खटाहट-खटाखट प्रहार किया. उन्होंने कहा दो शहजादों की जोड़ी अब अपनी इज्जत बचाने में लगी है.

फतेहपुर पहुंचे नरेंद्र मोदी ने दिया खटाखट जवाब 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कौशांबी (Kaushambi) और बांदा (Banda) की सयुक्त चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने खटाखट के माध्यम से राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया.

दरअसल राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक चुनावी जनसभा में कहा था की उसकी सरकार बनने के बाद गरीब महिलाओं के बैंक अकाउंट में खटाखट-खटाखट खटाखट 1 लाख रुपया आता रहेगा जिससे एक झटके में हिंदुस्थान से गरीबी मिट जायेगी.

फतेहपुर की जनसभा में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राहुल के इस बयान पर तंज कसते हुए कहते हैं देश के विकास में मेहनत करने की जरूरत नहीं है विकास खटाखट हो जाएगा. 

इंडी गठबंधन का टायर हो गया पंचर, मिशन 50 की कोशिश

फतेहपुर के मरादीपुर कला हवाई पट्टी पर शुक्रवार को जनपद की प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति, कौशांबी के प्रत्याशी विनोद सोनकर और बांदा के प्रत्याशी आर के सिंह पटेल के जनसमर्थन में आए नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन का टायर पंचर हो गया है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

narendra_modi_in_fatehpur_2024
फतेहपुर लोकसभा चुनावी रैली नरेंद्र मोदी : Image Credit Original Source

भानुमती का कुनबा अब अपनी इज्जत बचाने में लगा है इसलिए अब इनका मिशन 50 हो गया है. पंजे और साइकिल के सपने टूट गए हैं खटाखट खटाखट. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे केरल के वायनाड से भागकर आए लेकिन अमेठी भी नहीं पहुंचे अब इज्जत दांव पर लगी है. नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी के दो शहज़ादे 4 जून के बाद किस पर ठीकरा फोड़ा जाए इस बात कर रहे हैं. 

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

सपा और कांग्रेस ने आतंकवाद को दिया बढ़ावा, वन डिस्ट्रिक वन माफिया

फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं. पाकिस्तान के पास परमाणु बम है तो उससे डरना चाहिए. सपा के शहजादे आतंकियों के कब्र पर फातिया पढ़ते हैं.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

मोदी ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में वन डिस्ट्रिक वन माफिया का फार्मूला था. बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर (Ram Mandir) में ताला डलवाने जा रहे हैं साथ ही इनके गठबंधन के लोग कहते हैं कि सत्ता में आने के बाद सनातन धर्म को जड़ से समाप्त कर दिया जायेगा.

मोदी कहते हैं कि सपा सरकार में पीएम आवास के लिए कई बार लिस्ट मांगी गई लेकिन शहजादे ने नहीं भेजी बड़ी मुश्किल से लिस्ट भेजी जिसमें चंद नाम थे नहीं तो लाखों लोगों के घर बन गए होते. उन्होंने कहा कि सपा गरीबी हटाना नहीं चाहती गरीबों को हटाना चाहती है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us