Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Police News: फतेहपुर में बकेवर एसओ सहित सात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर ! डकैती मामले से जुड़े हैं तार

Fatehpur Police News: फतेहपुर में बकेवर एसओ सहित सात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर ! डकैती मामले से जुड़े हैं तार
फतेहपुर एसपी उदय शंकर सिंह (File Photo) : Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एसपी उदय शंकर सिंह (Uday Shankar Singh IPS) ने अपने काम में लापरवाही बरतने को लेकर बकेवर (Bakewar Thana) एसओ सहित सहित सात पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है. जिसमें बिंदकी क्षेत्र में हुई डकैती की वारदात को लेकर कार्रवाई की बात सामने आ रही है.

Fatehpur Police News: यूपी के फतेहपुर में एसपी उदयशंकर सिंह (Uday Shankar Singh IPS) ने शनिवार को ड्यूटी में लापरवाही करने पर बकेवर एसओ (Bakewar) योगेश कुमार सहित जनपद के अलग-अलग थानों में तैनात सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक एसपी चुनाव आचार संहिता को लेकर रुके हुए थे. बताया जा रहा है कि उदय शंकर के इस रुख से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. माना जा रहा है कि अभी कई पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिर सकती है. वहीं चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को बकेवर थाने से संबद्ध किया गया है.

डकैती को लेकर बकेवर एसो पर गिरी है एसपी की गाज

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के मूंज का पुरवा में स्थित निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में 23 मई को बदमाशों ने ठेकेदार सहित मजदूरों को बंधक बनाकर पीटा था और करीब 60 क्विंटल सरिया लूट ले गए थे.

घटना के बाद बकेवर थाने में शिकायत की गई थी लेकिन एसओ ने इसमें लापरवाही बरती. हालाकि एसपी के द्वारा के द्वारा की गई कार्रवाई को जनहित में बताया जा रहा है. लेकिन सूत्रों की माने तो डकैती की इस घटना के बाद और एसओ की लापरवाही के चलते उन्हें हटाया गया है.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

भाजपा कार्यकर्ता से हुई थी अभद्रता, हुए लाइन हाजिर

फतेहपुर के खागा (Khaga) क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता शिवा मार्या से विगत दिनों कोतवाली में तैनात आरक्षी ललित मिश्र, रोहित कुमार यादव, अंकित कुमार यादव, चंद्रकुमार यादव ने अभद्रता की थी जिसके बाद भाजपा नेताओं ने एसपी से इसकी शिकायत की थी. उदय शंकर सिंह इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

वहीं किशनपुर थाने में तैनात दो पुलिस कर्मियों सौरभ मिश्रा और चंद्रप्रकाश को भी हटाया गया है माना जा रहा है कि थाने में एक एक व्यक्ति को चुनाव के दौरान पीटा गया था जिसकी शिकायत की गई है. वहीं एसपी उदय शंकर सिंह की तेवरी अभी भी चढ़ी हुई हैं जिसकी जद में कई पुलिसकर्मी आ सकते हैं.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us