Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पेशाब के बहाने बदमाश ने तान दी रायफल ! बीसी संचालक से लूट में तीन हुए गिरफ्तार

Fatehpur News: फतेहपुर में पेशाब के बहाने बदमाश ने तान दी रायफल ! बीसी संचालक से लूट में तीन हुए गिरफ्तार
फतेहपुर में बीसी संचालक लूट के आरोपी गिरफ्तार एक ने किया पुलिस पर हमला : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में थरियांव थाना (Thariaon Thana) के बरियापुर में बीसी संचालक अतुल तिवारी के साथ लूट के आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार करके ले जाते समय अचानक भागने पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बीसी संचालक अतुल तिवारी के साथ हुई दिनदहाड़े लूट के आरोपियों को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि सोमवार को मेडिकल के लिए ले जाते समय थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के हसवा मोड़ के पास एक आरोपी ने पुलिस की रायफल छीनकर हमला करने का प्रयास किया तभी पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में बदमाश अनिल के पैर में गोलीमार कर उसे घायल कर दिया. आरोपी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. 

पेशाब के बहाने बदमाश ने पुलिस पर तान दी रायफल 

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र में बीती 27 मई को बरियारपुर गांव के पास औरई के रहने वाले बीसी संचालक अतुल तिवारी के ऊपर दिनदहाड़े हमला करते हुए मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हमला करते हुए घायल कर दिया और दो लाख 60 रुपए लूट कर भाग गए थे.

जनपद में लगातार हो रही पुलिस के हाथ पैर फूलने लगे थे. मीडिया की सुर्खियां में रहे फतेहपुर में पहुंचे प्रयागराज जोन के एडीजी और आईजी ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी. एसपी उदय शंकर सिंह (IPS Uday Shankar Singh) बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई और सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र में हुई बीसी संचालक के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है थरियांव क्षेत्र की घटना के लिए पुलिस ने SOG सर्विलांस सहित कई टीमें लगाई थीं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस असोथर थाना क्षेत्र के तीन बदमाशों

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

  • विनोद पासवान पुत्र रघुनाथ निवासी अहिमात मजरे जानिबपुर असोथर थाना
  • सबी पुत्र कैलाश पासवान निवासी टीकर असोथर थाना
  • अनिल पुत्र इंद्रपाल निवासी टीकर असोथर थाना

को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथा बदमाश मोनू निवासी टीकर अभी भी फरार है. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह थरियांव थाना के हसवा मोड़ के पास मेडिकल के लिए जा रहे बदमाशों में अनिल ने पेशाब का बहाना बनाया और पुलिस की रायफल छीनकर हमला कर दिया. पुलिस ने फायरिंग करते हुए अनिल को घायल कर दिया. 

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

पुलिस मुठभेड़ के बाद सदर अस्पताल पहुंचे एसपी 

बीसी संचालक के साथ लूट के आरोपी बदमाशों को जाती पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल अनिल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. हॉस्पिटल पहुंचे एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि रविवार देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. जिनके पास एक लाख दो हजार रुपए नकद बादानद किए गए हैं.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

उन्होंने कहा कि बदमाशों ने पैसों से मोबाइल और अन्य सामान भी खरीदा है जिनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. उदय शंकर कहते हैं कि सोमवार को मेडिकल के लिए जाते समय अनिल बदमाश भागने की कोशिश करने लगा और रायफल छीनकर पुलिस पर हमला करने लगा तभी सेल्फ डिफेंस में पुलिस ने आरोपी को घायल कर दिया. एसपी कहते हैं कि अभी भी एक बदमाश फरार है जिसको जल्द पकड़ा जाएगा.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us