Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Lightning News: फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौत ! ऐसे हुई थी घटना

Fatehpur Lightning News: फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौत ! ऐसे हुई थी घटना
फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से चार महिलाओं की मौत : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि कई लोग झुलस गए हैं. घटना मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के कुरुस्तीकला और बरमतपुर गांव की है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur Lightning News: यूपी के फतेहपुर में बारिश कम आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने का सिलसिला जारी है. ताजा मामला मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के कुरुस्तीकला गांव का है जहां गुरुवार को खेतों में धान की रोपाई करने पहुंची तीन महिलाएं काल के गाल में समा गईं.

वहीं दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के आस-पास खेत में धान लगाने के लिए गोमती, कुसमा, राम कुमारी, सूरज पाल और दिवाकर पाल पहुंचे थे तभी अचानक तेज बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली खेत में गिर गई.

बताया जा रहा है कि बिजली गिरने से गोमती, कुसमा और राम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सूरज पाल और दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

वहीं उसी समय क्षेत्र के बरमतपुर गांव में भैंस बांधते समय शिखा देवी के ऊपर भी आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Read More: Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

मलवां क्षेत्र में आकाशीय बिजली से हाहाकार, चार की मौत 

फतेहपुर (Fatehpur) के मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के कुरुस्ती कला की महिलाएं खेतों में धान लगाने के लिए गईं थीं. धान की रोपाई करते समय अचानक बारिश होने लगी और बिजली कड़कड़ाने लगी लेकिन महिलाएं और मौजूद लोग अपना काम करते रहे थोड़ी देर बाद अचानक आकाशीय बिजली (Lightning) फिर से तड़तड़ाई और उसी खेत में जा गिरी.

बताया जा रहा है कि हादसे में कुसमा देवी पत्नी बुद्धराज पाल, राजकुमारी पत्नी इंद्रपाल और गोमती पत्नी रामपूजन दिवाकर की मौके पर मौत हो गई जबकि दो युवती शिवानी और पूजा भी झुलस गई. बताया जा रहा है कि लोग सूरजपाल और दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. 

भैंस बांधते समय गिर गई अचानक बिजली 

मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के बरमतपुर गांव में भी उसी समय आकाशीय बिजली ने एक युवती को अपना शिकार बनाया. बताया जा रहा है कि शिखा देवी (21) पुत्री विमल रैदास बारिश के चलते बाहर बंधी भैंस को खोलकर दूसरी ओर बांधने गई थी तभी अचानक बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दो अलग-अलग गांवों में हुई घटना से चारो ओर हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ASP विजय शंकर मिश्र ने कहा कि शवों को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कर्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us