Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bindki Fatehpur News: फतेहपुर में खुलेआम असलहों से फायरिंग ! पुलिस का जवाब सुन हंस पड़ेंगे आप

Bindki Fatehpur News: फतेहपुर में खुलेआम असलहों से फायरिंग ! पुलिस का जवाब सुन हंस पड़ेंगे आप
फतेहपुर में फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक युवक का हवा में फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस ने ऐसा बयान दिया कि आप हंस पड़ेंगे.

Bindki Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में फायरिंग (Firing) का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो है. रील्स बनाने के चलते युवा कानून व्यवस्था को भी धता बता रहे हैं वहीं पुलिस की लचर व्यवस्था भी घटनाओं को बढ़ावा दे रही है.

ताज़ा मामला बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक युवक घर के अंदर से फायरिंग कर रहा है और दूसरा उसका वीडियो बना रहा है वहीं बैकग्राउंड में "सिस्टम पे सिस्टम बिठा रा छोरा जाट का" गाना बज रहा है.

ये वीडियो इस बात का गवाह है कि लोगों के अंदर खाकी का खौफ नहीं है और है भी अगर तो सब सिस्टम पे सिस्टम...है. हालांकि युगान्तर प्रवाह वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

रील्स के चक्कर में युवा भूल रहे हैं कानून व्यवस्था 

आज की आधुनिकता भरे समाज में सोशल मीडिया लोगों के ऊपर लगातार हावी होती चली जा रही है. जहां एक ओर नई टेक्नोलॉजी लोगों के लिए वरदान है तो कुछ लोग इसका लगातार गलत उपयोग भी कर रहे हैं. बच्चे बूढ़े जवान सब रियल दुनियां को छोड़ रील्स में समय गुजार रहे हैं. फेमस होने की होड़ में युवा कानून व्यवस्था को भूल रहे हैं..ऐसा ही एक वीडियो बिंदकी क्षेत्र का जहां वीडियो बनाते हुए एक लड़का फायरिंग कर रहा. बताया जा रहा है कि कुछ रसूखदारो की वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

वायरस वीडियो में पुलिस का जवाब सुन हंस पड़ेंगे 

फतेहपुर में फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्स में जो जवाब लिखा है वो काफी मजेदार है.. पुलिस कहती है कि वीडियो लगभग चार वर्ष पुराना है. प्रभारी निरीक्षक थाना बिंदकी को वीडियो की जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है मामले की जांच की जा रही है.

जांच के बाद दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं यूजर पुलिस के इस जवाब पर हंसते हुए कहते हैं कि वीडियो में जो गाना चल रहा है वो तो 2023 में रिलीज हुआ है तो वीडियो चार साल पुराना कैसे है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us