Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bindki News: फतेहपुर में तीन छात्रों की तालाब में डूबने से मौ'त ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Fatehpur Bindki News: फतेहपुर में तीन छात्रों की तालाब में डूबने से मौ'त ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर की बिंदकी में तालाब में डूबने से तीन छात्रों की मौत : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में तालाब (Pond) में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. मामला बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के जनता (Janta Village) गांव का है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur Bindki News: यूपी के फतेहपुर में तीन स्कूली छात्रों की तालाब में डूबने से मौत के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक तीनों मासूम कक्षा दो छात्र थे. घटना बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के जनता गांव (Janta Village) की है.

बताया जा रहा है कि बुधवार को गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने के बाद तीनों ने अपने-अपने घर में खाना खाया और खेलने कूदने के बहाने निकल कर गांव के तालाब में नहाने लगे तभी अचानक हादसा हो गया.

आस-पास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई. 

गर्मी में नहाने पहुंचे मासूम, काल बन गया तालाब 

बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र के जनता गांव के प्राइमरी स्कूल के कक्षा दो में पढ़ने वाले विष्णु (7) पुत्र गोरेलाल, अंश (7) पुत्र अर्जुन, आयुष (7) पुत्र स्व. सुनील तीनों दोपहर को अपने घर पहुंचने के बाद तालाब में नहाने पहुंच गए. बताया जा रहा है कि नहाते समय तीनों गहराई में पहुंच गए और डूबने लगे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

चिल्लाने के बाद आस-पास के मवेशी चराने वाले लोग वहां पहुंचे. बच्चों को डूबता देख वहां भीड़ लग गई. बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें करीब एक घंटे में निकाला जा सका. आनन-फानन में उन्हें बिंदकी सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

एसडीएम ने कहा परिजनों को मिलेगा अनुदान

जनता गांव में तीन छात्रों की मौत के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस और सीओ सुशील दुबे ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गांव में जहां एक ओर हड़कंप मचा हुआ है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

एसडीएम बिंदकी अर्चना अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चे तालाब में शौच करने गए थे तभी अचानक पैर फिसलने से हादसा हो गया. उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us