Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 167 भेड़ों की मौत ! कई गंभीर रूप से झुलसी, मौके पर पहुंची राजस्व टीम

Fatehpur News: फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 167 भेड़ों की मौत ! कई गंभीर रूप से झुलसी, मौके पर पहुंची राजस्व टीम
फतेहपुर में आकाशीय बिजली से भेड़ों की मौत : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली (Lighting) के चपेट में आने से 167 भेड़ों (Sheep) की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बड़ी तादात में भेड़ें झुलस गई हैं. सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन, राजस्व टीम सहित पशुपालन विभाग से डॉक्टर मौके पर पहुंचे हैं. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के आधारपुर के पास की है.

फतेहपुर में आकाशीय बिजली से भेड़ों की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अचानक हुई बारिश, ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली (Lighting) की चपेट में आने से 167 भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि बड़ी तादात में भेड़ें झुलसी भी हैं. बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के करीब आधारपुर (Aadharpur) में बीती रात तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालकों की 167 भेड़ों की मौत हो गई जबकि 16 भेड़ें झुलस गई हैं. जानकारी के मुताबिक राजस्व टीम, पशुपालन विभाग के डॉक्टर सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहा है.

आकाशीय बिजली से पशुपालकों का हुआ लाखों का नुकसान 

फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालकों का लाखों का नुकसान हो गया है. लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी सुमित देव पांडेय जानकारी देते हुए बताते हैं कि मलवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले पशुपालक राम सजीवन पुत्र जियालाल, रामखेलावन पुत्र जियालाल निवासी मंझूपुर और कमल किशोर पुत्र रामधनी निवासी लियामियारपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के आधारपुर में लगभग 500 भेड़ों को लेकर आए थे.

fatehpur_sheep_death_news
भेड़ की फोटो : Image Credit Wikipedia

मंगलवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से भेड़ों की मौत हो गई है. राजस्व विभाग और पशुपालन विभाग को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है. सुमित देव पांडेय बताते हैं कि मौके पर टीम पहुंचकर निरीक्षण कार्य कर रही है. वहीं पशुपालकों के अनुसार उनका लाखों का नुकसान हुआ है 

तहसीलदार ने कहा समुचित होगी नुकसान की भरपाई

फतेहपुर के आधारपुर में आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालकों का भारी नुकसान हुआ है. पशुपालन विभाग के सीवीओ एन के सचान कहते हैं कि मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है मौके पर कई डॉक्टरों को लगाया गया है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

वहीं सदर तहसीलदार इवेंद्र कुमार कहते हैं कि मौके पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 167 भेड़ों की मौत हुई है और 16 भेड़ें झुलस गई हैं. उन्होंने कहा भेड़ों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शासकीय नियमानुसार पशुपालकों को मुवाबजा दिया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

Latest News

Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव में देवर-भाभी के बीच हुआ विवाद खौफनाक घटना में बदल गया. आरोप...
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि

Follow Us