Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UPPCL News: फतेहपुर में एचटी लाइन की चपेट में आने से तीन बच्चे झुलसे ! आम के पेड़ में बंधे थे तार

Fatehpur UPPCL News: फतेहपुर में एचटी लाइन की चपेट में आने से तीन बच्चे झुलसे ! आम के पेड़ में बंधे थे तार
फतेहपुर में एचटी लाइन की चपेट में आने से तीन बच्चे झुलसे जिला अस्पताल में भर्ती : Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक बार फिर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते तीन मासूम जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. हाई टेंशन लाइट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना राधानगर थाना (Radhanagar) क्षेत्र के करसूमा की है

Fatehpur UPPCL News: यूपी के फतेहपुर में बिजली विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते तीन बच्चों की जिंदगी दांव में लगी है. ताज़ा मामला राधानगर (Radha Nagar) थाना क्षेत्र के करसूमा गांव का है जहां आम के पेड़ से उतरे बिजली के करेंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों सहित तीन मासूम बुरी तरह झुलस गए.

आनन फानन में गाजीपुर सीएचसी ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक अभी उनकी हालत स्थित बताई जा रही है. 

आम तोड़ने गए थे बच्चे एचटी में चिपके 

फतेहपुर (Fatehpur) के राधानगर (Radha Nagar) थाना क्षेत्र के करसूमा गांव के रहने वाले शैलेंद्र अपने परिवार के साथ खेत के पास बने माकान में रहते हैं. शैलेंद्र के दो बेटे हैं संस्कार 7 वर्ष का और शिवा 5 साल का. बताया जा रहा है कि शैलेंद्र की बहन राम रानी का 11 वर्षीय बेटा है जिसका नाम रोहित है.

तीनों पास में लगे आम के पेड़ से आम तोड़ने गए थे की अचानक उसमे करंट उतर आया और तीनों बुरी तरह झुलस गए. घटना से चारो ओर हड़कंप मच गया. आनन फानन में तीनों को गाजीपुर सीएचसी ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

परिजनों ने कहा बिजली विभाग की लापरवाही से हुई घटना

करसूमा गांव में बिजली के करंट से झुलसे मासूम बच्चों के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजन कहते हैं कि हाई टेंशन लाइन के तार काफी नीचे हैं जिन्हें आम के पेड़ से बांध दिया गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

जिसकी वजह से पेड़ में करंट आ गया और बच्चों के पैर बुरी तरह से झुलस गए. वहीं थाना प्रभारी रमेश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना की जानकारी हुई है परिजनों की ओर से तरहरीर देने पर आगे की कर्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us