Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur District Jail News: फतेहपुर में पैरोल से छूटे 4 कैदी हो गए गायब ! पुलिस के छूटे पसीने, लेटर में ये लिखा था

Fatehpur District Jail News: फतेहपुर में पैरोल से छूटे 4 कैदी हो गए गायब ! पुलिस के छूटे पसीने, लेटर में ये लिखा था
फतेहपुर जेल न्यूज़ : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिला जेल में बंद चार कैदी पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद भी नहीं लौटने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है. कोरोना (Corona) काल में 72 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था

फतेहपुर जेल से पैरोल पर छूटे कैदी नहीं पहुंचे जेल, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के फतेहपुर (fatehpur) जेल से पैरोल पर छूटे कैदियों के समय अवधि समाप्त होने के बाद वापस नहीं पहुंचने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक कोरोना (Corona) काल में 72 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था जिनमें दो कैदियों की मौत हो गई और 66 कैदी वापस आ गए जबकि 4 कैदी अभी तक नहीं पहुंचे हैं. पुलिस उन कैदियों की तलाश कर रही है.

कोरोना काल में कोर्ट के आदेश से 72 कैदियों को मिला था पैरोल

फतेहपुर जेल में बंद 72 कैदियों को कोर्ट के आदेश पर सन 2020-21 में पैरोल देकर छोड़ा गया था. बताया जा रहा है कि 72 कैदियों में से दो कैदियों की मौत हो गई जबकि 66 कैदी समय अवधि समाप्त होने पर वापस जेल लौट आए हैं जबकि 4 कैदियों के वापस ना लौटने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जेल प्रशासन ने सबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इसके लिए जानकारी भी मांगी है लेकिन पुलिस को उन चार कैदियों की कोई जानकारी नहीं मिली है.

कौन हैं फरार हुए कैदी, जेल अधीक्षक के पत्र में आख़िर क्या लिखा है?

फतेहपुर डिस्ट्रिक जेल से पैरोल पर छूटे कैदियों को पुलिस खोजने में नाकाम हो गई है. बताया जा रहा है कि कैदियों में कानपुर नगर का लाल कुरील जिसे हत्या के प्रयास में तीन साल की सजा मिली थी वहीं दूसरा कैदी बिहार के किशनगंज थाने का है जिसे है जिसे हत्या प्रयास के केस में सात साल की कैद हुई थी.

fatehpur_district_jail

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

तीसरा कैदी लालू है जो कि बागपत का रहने वाला है जिसे चोरी के मामले में सात साल की कैद हुई थी इसके साथ ही चौथा कैदी चंद्रपाल है जो कि बांदा का रहने वाला है जिसको हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी. फतेहपुर जेल अधीक्षक अकरम खान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित कैदियों के जनपद के एसपी को पत्र लिखकर जानकारी दी गई थी जिसके जवाब में कहा गया है कि चारो कैदी अपने घरों से फरार हैं पुलिस उनकी धड़पकड़ कर रही है.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us