Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में धू-धू कर जले दो डंपर ! ड्राइवर और खलासी जिं'दा ज'ले

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में धू-धू कर जले दो डंपर ! ड्राइवर और खलासी जिं'दा ज'ले
Fatehpur News: डंपरों की टक्कर से लगी आग, अमेठी के चालक खलासी की मौत: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बीती रात भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया. दो डंपरों की टक्कर से लगी आग ने अमेठी (Amethi) के चालक और खलासी को जिंदा जला दिया. घटना हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) के लखनऊ-फतेहपुर मार्ग के असनी (Asani) की है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Road Accident In UP: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में दो डंपरों (Truck) की टक्कर से अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि अमेठी (Amethi) जनपद के ड्राइवर और खलासी जिंदा जल गए. वहीं दूसरे डंपर (Truck) के चालक खलासी जान बचाकर भाग निकले.

घटना बुधवार देर रात हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) क्षेत्र के असनी (Asani) के पास की है. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ड्राइवर चालक पूरी तरह से जल चुके थे. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर पुलिस आगे को कार्रवाई में जुट गई है. 

आमने-सामने की भिड़ंत से डंपरों में लगी भीषण आग 

फतेहपुर (Fatehpur) के हुसैनगंज थाना (Husainganj Thana) थाना क्षेत्र के लखनऊ-फतेहपुर मार्ग पर असनी (Asani) के पास बीती रात तेज रफ्तार डंपरों (Truck) में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. जब तक चालक और खलासी कुछ समझ पाते तब-तक दोनों डंपर आग का गोला बन चुके थे.

जानकारी के मुताबिक अमेठी (Amethi) जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के खरेवा गांव निवासी विनय शुक्ला (35) डंपर का चालक था वहीं इसी थाना के साहिबापुर गांव निवासी रामराज यादव (28) खलासी था.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

बताया जा रहा है कि फतेहपुर की ओर जाते समय जैसे ही टक्कर हुई दोनों अंदर फंस गए और बाहर निकल नहीं सके. वहीं दूसरे चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

घंटों मशक्कत के बाद बुझी डंपरों की आग, जलकर हुए खाक 

असनी (Asani) चौकी के नजदीक हुए हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब-तक डंपर (Truck) पूरी तरह से जल चुके थे साथ ही अमेठी निवासी चालक और खलासी की मौत हो चुकी थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पंचायतनामा की कार्यवाही कराई जा रही है साथ मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us