Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण
फतेहपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मौलवी अब्दुल समद: Image Credit Original Source

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी पर 15 वर्षीय छात्रा से करीब एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. परिजनों का कहना है कि आरोपी शादी का झांसा देकर छात्रा को फर्रुखाबाद ले जा रहा था. तलाश के दौरान दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मदरसे की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि छात्रा को पढ़ाने वाला मौलवी ही शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसका शोषण करता रहा. मामला तब सामने आया, जब आरोपी छात्रा को अपने साथ फर्रुखाबाद ले जाने की कोशिश कर रहा था और परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया.

मदरसे में पढ़ाता था आरोपी

मामला ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी मदरसे में पढ़ती थी. पुलिस के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले फर्रुखाबाद जिले के बंथल शाहपुर थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी अब्दुल समद मदरसे में पढ़ाने आया था.

इसी दौरान आरोपी और नाबालिग छात्रा के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई. आरोप है कि बाद में आरोपी ने छात्रा को शादी का भरोसा दिया और इसी का फायदा उठाकर उसके साथ गलत हरकतें करता रहा.

छुट्टी के बाद मदरसे में करता था वारदात

परिजनों की ओर से लगाए गए आरोप के मुताबिक, मदरसे में बच्चों की छुट्टी होने के बाद आरोपी करीब एक साल तक छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता ने पुलिस पूछताछ के दौरान भी अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी. आरोप है कि आरोपी लगातार छात्रा को शादी का भरोसा देता रहा, जिसके चलते मामला लंबे समय तक परिवार से छिपा रहा.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

छात्रा को फर्रुखाबाद ले जा रहा था आरोपी

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात आरोपी ने छात्रा को बुलाया और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ फर्रुखाबाद ले जाने लगा. इस दौरान जब परिजनों को छात्रा के घर पर नहीं होने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

खोजबीन के दौरान परिजनों ने आरोपी और छात्रा को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

पुलिस पूछताछ में नाबालिग छात्रा ने आरोपी पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी अब्दुल समद को गिरफ्तार कर लिया.

थानाध्यक्ष पीके राव के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद उसके बयान दर्ज किए गए. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us