Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Hardoi News: यूपी के हरदोई में भीषण सड़क हादसा 11 लोगों की मौत ! बिलग्राम में मची चीख पुकार

यूपी के हरदोई में भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत: Image Credit Original Source

UP News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) में डीसीएम और ऑटो की टक्कर से 11 लोगों की मौत हो गई. घटना बिलग्राम कोतवाली (Bilgram Kotwali) के कानपुर बिलग्राम हाइवे की है.

UP Hardoi News: यूपी के हरदोई जनपद में डीसीएम और ऑटो की जबरदस्त टक्कर से मासूम बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई. घटना बुधवार दोपहर बिलग्राम कोतवाली (Bilgram Kotwali) क्षेत्र के कानपुर बिलग्राम हाइवे की है.

बताया जा रहा है तेज रफ्तार डीसीएम और ऑटो की ऐसी टक्कर हुई कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. जानकारी के अनुसार मरने वालों में छः महिलाएं शामिल हैं जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर जा रहा था ऑटो चालक 

हरदोई (Hardoi) के बिलग्राम कोतवाली (Bilgram Kotwali) क्षेत्र के कानपुर बिलग्राम हाइवे पर अचानक हुए सड़क हादसे (Accident) में छः महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

बताया जा रहा है कि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं साथ ही चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था. जानकारी के मुताबिक डीएमसी बिलग्राम की ओर जा रहा था. रोशनपुर गांव के पास दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई.

Read More: Fatehpur News: चेहरा नहीं चरित्र बदलो, धर्म का धंधा बंद करो ! सपा नेता संतोष द्विवेदी की सैकड़ों होल्डिंग्स रातों रात गायब

जानकारों की मानें तो पूरा हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ है. घटना के बाद चारो ओर चीख पुकार कर मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप घायलों का इलाज जारी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में दुःख व्यक्त किया है.

रफ्तार ने ले ली जान, पुलिस अलर्ट पर

हरदोई (Hardoi) बिलग्राम (Bilgram) में रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला कि एक साथ दस की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक हादसे में 2 मासूम, 6 महिलाएं एक युवती और एक पुरुष की मौत हुई है. मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है.

मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घायलों का बेहतर उपचार कराया जा रहा है. मरने वालों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि डीसीएम का ड्राइवर घटना के बाद फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है. 

06 Nov 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Latest News

UPPCS Topper 2024: किसान के बेटे ने इतिहास रच पाई सफलता, 9वीं रैंक लगाकर बना SDM, फतेहपुर के शुभम सिंह की संघर्ष भरी कहानी UPPCS Topper 2024: किसान के बेटे ने इतिहास रच पाई सफलता, 9वीं रैंक लगाकर बना SDM, फतेहपुर के शुभम सिंह की संघर्ष भरी कहानी
फतेहपुर के भुरचूनी गांव के शुभम सिंह ने UPPCS 2024 में 9वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया. किसान परिवार...
Fatehpur News: विदाई में भी शिक्षा की महक ! फतेहपुर में गुरु जय प्रकाश सिंह को नम आंखों से दी गई विदाई
UPPSC PCS Result 2024: नेहा पांचाल ने किया टॉप, बेटियों का दबदबा, 932 अभ्यर्थी सफल
Pan Card New Rules: 1 अप्रैल से इन लोगों का बंद हो जाएगा पैन कार्ड, जल्द करें ये काम
UP Weather Update: यूपी में मौसम ने ली करवट, फतेहपुर समेत 50 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 28 मार्च 2026: इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, कर्क और मीन राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण
LPG Crisis In India: गैस किल्लत की आहट ! योगी सरकार बांटेगी लकड़ी, एक माह में इतनी मिलेगी, जानिए क्या है तैयारी

Follow Us