Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में न्याय ना मिलने से पीड़ित ने कलेक्ट्रेट परिसर में खा ली नशीली दवा, हालत नाजुक

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में न्याय ना मिलने से पीड़ित ने कलेक्ट्रेट परिसर में खा ली नशीली दवा, हालत नाजुक
फतेहपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में पीड़ित उमाशंकर मिश्रा से बात करते प्रशासनिक अधिकारी: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में सालों से न्याय के लिए भटकने वाले दिव्यांग बुजुर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर में नशीली दवाएं खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की. हालत बिगड़ने पर उसे प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर में एक दिव्यांग फरियादी सालों से न्याय न मिलने से ऐसा दुःखी हुआ कि उसने कलेक्ट्रेट परिसर में नशीली दवाएं खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की. मामला सोमवार सुबह 11 बजे का है. 

आनन-फानन में एडीएम, एसडीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उसके पास पहुंचे. हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भेज कर भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

बुआ-फूफा ने हड़प लिए 20 लाख रुपए 

फतेहपुर (Fatehpur) के कलेक्ट्रेट परिसर में पान की दुकान चलाने वाले उमाकांत मिश्रा (60) मूलरूप से असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के कस्बे के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक 30 साल पहले उन्होंने गाजीपुर थाना (Ghazipur Thana) क्षेत्र के अयाह गांव निवासी अपने बुआ-फूफा को 20 लाख रुपए रखने के लिए दिए थे.

आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उनको जान से मारने की धमकी दी गई. दिव्यांग उमाशंकर के शिकायती पत्र के अनुसार उनकी मां की मौत 16 साल पहले हो चुकी है. उनके पास ना तो मकान है ना ही रहने की कोई जगह. गुजर बसर करने के लिए पैसे भी नहीं हैं.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

जिजीविषा की तलाश में न्याय के लिए भटक रहे उमाशंकर 

दिव्यांग बुजुर्ग उमाशंकर का आरोप है कि सालों से न्याय के लिए वो डीएम, एसपी, गाजीपुर थाना सहित प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. एक आरोप ये भी लगाया कि असोथर क्षेत्र के कुछ लोग उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उमाशंकर न्याय के लिए लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी फरियाद कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

14 जून को पत्र लिखकर जहर खाने की लिखी थी बात 

उमाशंकर मिश्रा ने 14 जून को डीएम को शिकायती पत्र लिखकर कलेक्ट्रेट परिसर में जहर खाकर जान देने की बात लिखी थी. कलेक्ट्रेट परिसर में नशीली दवाएं खाने के बाद चारो ओर हड़कंप मच गया. एडीएम, एसडीएम सहित तहसीलदार उनसे मिलने के लिए पहुंच गए लेकिन हालत बिगड़ने पर प्रशासनिक गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है.

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित ने बड़ी संख्या में नींद की गोलियां खा ली थीं जिससे उनकी हालत बिगड़ गई है. उन्होंने कहा कि पैसे देने संबंधी कोई भी साक्ष्य अभी तक नहीं मिले हैं. पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us