Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत ! रफ्तार ने छीन ली घर की खुशियां

Fatehpur News: फतेहपुर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत ! रफ्तार ने छीन ली घर की खुशियां
फतेहपुर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो) : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बीती रात तेज रफ्तार बाइकों (Bike) की आपस में भिडंत से तीन युवकों की मौत हो गई. घटना थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के नेशनल हाईवे हवाई पट्टी के पास की है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर में रफ्तार के कहर ने तीन परिवारों की खुशियों को ग्रहण लगा दिया. दशहरे के दिन हुई घटना से परिवारों में कोहराम मच गया है. मामला शनिवार देर रात थरियांव थाना (Thariaon Thana) क्षेत्र के नेशनल हाईवे हवाई पट्टी के पास का है.

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल से सवार होकर दो युवक बिलंदा की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रहा दूसरा बाइक सवार युवक उनसे सामने से भिड़ गया. आस-पास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी.

तीनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत में एक युवक को कानपुर रैफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह उस युवक ने भी दम तोड़ दिया.

दशहरे में घर की खुशियां बदली मातम में 

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला निवासी शेर सिंह यादव (30) पुत्र रामकिशोर यादव अपने गांव के साथी राजेश लोधी (27) पुत्र राजाराम लोधी के साथ बाइक से रात करीब दस बजे बिलंदा जाने के लिए निकला था. जानकारी के मुताबिक जैसे ही थरियांव थाना क्षेत्र के हवाई पट्टी नेशनल हाईवे टाइल्स शो रूम के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से सदर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर रेडइया निवासी पिंटू पुत्र गुलाब से उसकी सीधी भिडंत हो गई.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों के सर पर गहरी चोटें आ गईं. आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना के साथ एम्बुलेंस को फोन करके बुलाया. पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मदारीपुर कला निवासी शेर सिंह यादव और राजेश लोधी को मृत घोषित कर दिया जबकि पिंटू को कानपुर हैलेट रैफर कर दिया. बताया जा रहा है कि सुबह भोर पहर पिंटू ने भी दम तोड़ दिया. तीनों परिवारों में इस घटना से कोहराम मचा हुआ है. 

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा

शेर सिंह और राजेश के शवों को पोस्टमार्टम भेजने के बाद पुलिस ने पिंटू के शव को भी पीएम के लिए भेज दिया है. थरियांव थाना प्रभारी अरविंद राय ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us