Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में सड़क पर बिखरी इंसानियत ! मौरंग से लदे ट्रक ने आइसक्रीम वाले को 30 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में सड़क पर बिखरी इंसानियत ! मौरंग से लदे ट्रक ने आइसक्रीम वाले को 30 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत
फतेहपुर सड़क हादसे में आइसक्रीम विक्रेता की मौत: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक ने आइसक्रीम विक्रेता को कुचल दिया. मुकेश निषाद नामक युवक ट्रक के पहियों में फंसकर 30 मीटर तक घिसटता गया. हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. चालक फरार है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur Accident News: यूपी के फतेहपुर जिले में बुधवार रात ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने राहगीरों की रूह तक कांप दी. एक बेकाबू मौरंग से लदा ओवरलोड ट्रक सामने से आ रहे एक गरीब आइसक्रीम विक्रेता को कुचलता हुआ 30 मीटर तक घसीटता चला गया.

सड़क पर सिर्फ खून था, मानव शरीर के टुकड़े थे, और बिखरे थे एक संघर्षशील युवक के सपने... उसकी साइकिल, उसकी थैली और कुछ पिघली हुई आइसक्रीम.

रफ्तार का तांडव: ट्रक ने कुचला, पहियों में फंसा मुकेश

बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र का निवासी 28 वर्षीय मुकेश निषाद रोज की तरह बुधवार को ललौली कस्बे में आइसक्रीम बेचकर साइकिल से घर लौट रहा था. रात करीब 7:30 बजे जैसे ही वह चिल्ला-बांदा रोड पर पहुंचा, सामने से रफ्तार में पागल मौरंग से लदा ट्रक आया और उसे रौंदता चला गया.

मुकेश का शरीर ट्रक के पिछले पहियों में फंस गया और वह लगभग 30 मीटर तक सड़क पर घिसटता गया. ट्रक की रफ्तार से ज्यादा भयानक था वो मंजर, जब उसका शव चीथड़ों में बदल गया.

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

ड्राइवर बना मौत का सौदागर, ट्रक छोड़कर भाग निकला

हादसे के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया. राहगीरों ने जब सड़क पर टायरों से चिपकी खून और हड्डियों की लकीरें देखीं, तो पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

ख़बर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मुकेश निषाद अपने परिजनों का सहारा था. दिनभर कड़ी धूप में आइसक्रीम बेचकर जो कुछ कमाता, उससे ही घर चलता था. पर अब घर में सिर्फ सन्नाटा है, आंसू हैं.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

थाना प्रभारी बोले: ट्रक जब्त, चालक फरार

ललौली थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई रामकुमार निषाद की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, और फरार चालक की तलाश की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us