Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

फतेहपुर पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, घायल हुआ धर्मेंद्र: Image Credit Fatehpur Police

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. लूट और चोरी के मामलों में वांछित एक शातिर बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में बुधवार सुबह चाँदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं.

गश्त के दौरान संदिग्धों को रोकने पर हुई फायरिंग

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे चाँदपुर थाना पुलिस नियमित गश्त पर थी. इसी दौरान गूढ़ेश्वर मंदिर के पास दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों भागने लगे. पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई. गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया.

घायल बदमाश की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान धर्मेंद्र पुत्र विशालू निवासी कंजरन डेरा मजरा नोनारा, थाना जहानाबाद के रूप में हुई है. उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

साथी गोलू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

मुठभेड़ के दौरान धर्मेंद्र का साथी गोलू पुत्र विनोद निवासी कंचनपुर, थाना बिंदकी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

तमंचा, कारतूस, नकदी और बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, चोरी की नकदी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है. बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

लूट और चोरी समेत 10 मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ लूट, चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और कई मामलों में वांछित चल रहा था.

08 Jul 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में बुधवार सुबह चाँदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं.

गश्त के दौरान संदिग्धों को रोकने पर हुई फायरिंग

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे चाँदपुर थाना पुलिस नियमित गश्त पर थी. इसी दौरान गूढ़ेश्वर मंदिर के पास दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों भागने लगे. पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई. गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया.

घायल बदमाश की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान धर्मेंद्र पुत्र विशालू निवासी कंजरन डेरा मजरा नोनारा, थाना जहानाबाद के रूप में हुई है. उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

साथी गोलू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

मुठभेड़ के दौरान धर्मेंद्र का साथी गोलू पुत्र विनोद निवासी कंचनपुर, थाना बिंदकी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है.

तमंचा, कारतूस, नकदी और बाइक बरामद

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, चोरी की नकदी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है. बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

लूट और चोरी समेत 10 मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ लूट, चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और कई मामलों में वांछित चल रहा था.

Latest News

Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
उत्तर प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े कोटेदारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार...
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार
Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान
आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

Follow Us