Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान
लखनऊ में दिनाहाड़े पत्नी की गोली मारकर हत्या फिर बहन को उतारा मौत के घाट, फिर की आत्महत्या: Image Credit Original Source

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में बैंक कर्मचारी ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद वह हुसड़िया चौराहे के पास अपने किराए के घर पहुंचा, जहां बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. मृतका दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं और पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं. पति-पत्नी के बीच तलाक का मामला चल रहा था.

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया. गोमती नगर में बैंक के बाहर एक बैंककर्मी ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी अपने घर पहुंचा, जहां उसने बहन को गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. मृतका दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं और पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

गोमती नगर में बैंक के बाहर पत्नी की हत्या

लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आईसीआईसीआई बैंक के पास दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई. बताया जा रहा है कि दिव्या मिश्रा किसी क्लाइंट से मुलाकात के बाद बैंक के बाहर से वापस लौटी थीं. इसी दौरान उनके पति मानस बाजपेयी वहां पहले से घात लगाए मौजूद थे.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई. इसके बाद मानस ने दिव्या पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने से दिव्या गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गईं. फायरिंग के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दिव्या को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं दिव्या

दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर काम करती थीं. उनके पति मानस बाजपेयी के एसबीआई में कार्यरत होने की जानकारी सामने आई है.

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आपस में विवाद चल रहा था और दिव्या ने करीब एक साल पहले पति से तलाक के लिए अदालत में मामला दायर किया था. हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से हत्या की निश्चित वजह का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

पत्नी की हत्या के बाद घर पहुंचा मानस

पत्नी की हत्या करने के बाद मानस बाजपेयी करीब एक किलोमीटर दूर हुसड़िया चौराहे के पास स्थित अपने किराए के मकान पर पहुंचा.

पुलिस के अनुसार, मानस अपनी बहन शीबा बाजपेयी के साथ इस मकान में रहता था. स्थानीय लोगों ने बताया कि घर पहुंचने के समय मानस काफी घबराया हुआ और पसीने से भीगा हुआ दिखाई दे रहा था.

वह घर के अंदर गया और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. कुछ देर बाद अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद लोगों को जानकारी हुई कि मानस ने अपनी बहन शीबा को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों की मौत हो चुकी थी.

स्थानीय दुकानदार ने बताया क्या हुआ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के बाद पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की. स्थानीय फास्ट फूड दुकानदार लवकुश ने मीडिया को बताया कि करीब 12:30 बजे मानस अचानक वहां पहुंचा था.

लवकुश के मुताबिक, मानस काफी पसीने में था और तेजी से कमरे के अंदर चला गया. अंदर जाने के बाद उसने दरवाजा बंद कर लिया. कुछ देर बाद कमरे के अंदर से आवाज सुनाई दी. बाद में पता चला कि मानस ने अपनी बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मानस और उसकी बहन इसी किराए के मकान में रहते थे. बताया जा रहा है कि उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी.

सुसाइड से पहले व्हाट्सऐप स्टेटस लगाने का दावा

इस सनसनीखेज घटना के बीच मानस के व्हाट्सऐप स्टेटस की बात भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसने व्हाट्सऐप पर एक स्टेटस लगाया था.

स्टेटस में उसने पत्नी की हत्या करने की बात लिखी और आरोप लगाया कि पत्नी ने उसे धोखा दिया था. इसके साथ ही उसने अपनी बहन और खुद को भी मारने की बात लिखी.. धोखे का जिक्र करते हुए उसने लिखा कि पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति भरत यादव को पूरी जानकारी है.

पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं दिव्या

मृतका दिव्या मिश्रा पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार और परिचितों में भी शोक का माहौल है.

पत्नी की हत्या, बहन की हत्या और इसके बाद आरोपी की आत्महत्या ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब हर पहलू से इस प्रकरण की जान कर रही है.

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

दोनों घटनास्थलों पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की है. टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस हथियार, गोलीबारी से जुड़े साक्ष्य और अन्य सामग्री की भी जांच कर रही है.

पुलिस परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद और घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.

तीन मौतों से राजधानी में सनसनी

लखनऊ जैसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े पत्नी की हत्या और इसके बाद घर में बहन की हत्या कर खुदकुशी किए जाने की घटना से राजधानी में सनसनी फैल गई है.

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और हत्या की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है. पति-पत्नी के बीच चल रहा तलाक का मामला, व्हाट्सऐप स्टेटस, सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्य जांच के अहम हिस्से हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की पूरी कहानी स्पष्ट हो सकेगी.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us