Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?
फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर लक्ष्मी हत्याकांड का खुलसा 5 गिरफ्तार एक फरार: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चर्चित हिस्ट्रीशीटर लक्ष्मी उर्फ रामप्रकाश हत्याकांड का सदर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है. जांच में 75 लाख रुपये में बिके मकान, संयुक्त बैंक खाते और लेन-देन को हत्या की मुख्य वजह माना गया है.

Murder In Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुए चर्चित हिस्ट्रीशीटर लक्ष्मी उर्फ रामप्रकाश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि संपत्ति के पैसों, संयुक्त बैंक खाते और लेन-देन के चलते इस सनसनीखेज हत्याकांड को जन्म दिया.

29 जुलाई को बकंधा-भैरमपुर मार्ग पर मिला था शव

जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में 29 जुलाई 2026 को बकंधा भट्ठा-भैरमपुर मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर लक्ष्मी उर्फ रामप्रकाश का शव बरामद हुआ था. घटना के बाद 30 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन की गईं साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच शुरू की गई.

सुनियोजित तरीके से की गई थी हत्या

रविवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि विवेचना के दौरान स्पष्ट हुआ कि हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी. वारदात के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की भी कोशिश की. इसी आधार पर मुकदमे में हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं.

मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बकंधा ईंट भट्ठा के पास से शिवा लोधी, ईशु लोधी, अनिल कुमार, उसकी पत्नी मीना और श्यामा को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मामले का एक अन्य आरोपी अक्षय उर्फ कृष्ण कुमार अभी फरार है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 1310 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

75 लाख रुपये में बिके मकान से शुरू हुआ पूरा विवाद

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक का अपने पिता से पारिवारिक विवाद चल रहा था. पिछले वर्ष नवंबर में राधानगर स्थित मकान को 75 लाख रुपये में बेचा गया था. इस रकम में से 37.50 लाख रुपये पिता को, 27.50 लाख रुपये मृतक को मिले थे, जबकि 10 लाख रुपये उसकी बेटी के नाम एफडी कराए गए थे. पुलिस के अनुसार संपत्ति के बंटवारे और पैसों को लेकर विवाद लगातार बढ़ता गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

संयुक्त बैंक खाते के जरिए पैसों पर बनाया कब्जा

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अनिल कुमार ने मृतक के साथ संयुक्त बैंक खाता खुलवाया था. खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक लेन-देन का पूरा संचालन अनिल करता था. पुलिस के मुताबिक इसी माध्यम से मृतक की अधिकांश धनराशि आरोपी के नियंत्रण में पहुंच गई थी.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

नशे की लत का उठाया गया फायदा

एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मृतक को नशे की लत थी. आरोपियों ने उसकी इसी कमजोरी का फायदा उठाया और उसे अपने प्रभाव में रखा. मकान बिकने के बाद उसे अपने घर पर रहने दिया गया और धीरे-धीरे सब कुछ अपने नियंत्रण में कर लिया. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अनिल कुमार और उसकी पत्नी मीना के खिलाफ वर्ष 2021 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं.

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामले का एक आरोपी अक्षय उर्फ कृष्ण कुमार अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us