Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर का शातिर नटवरलाल सरकारी योजना से कराया 20 लाख का लोन, फिर लगाया चूना

Fatehpur News: फतेहपुर का शातिर नटवरलाल सरकारी योजना से कराया 20 लाख का लोन, फिर लगाया चूना
फतेहपुर में SBI से 20 लाख लोन फिर किया गबन (प्रतीकात्मक फोटो) : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में प्रधानमंत्री स्व-रोजगार योजना (PMEGP) के तहत SBI से 20 लाख का लोन लेकर एक शख्स ने इसका गबन कर लिया. शाखा प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ मलवां थाने (Malwan Thana) में मुकदमा दर्ज कराया है.

Fatehpur News: रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई-नई योजनाएं चला रही है लेकिन कुछ शातिर इसका फायदा उठा कर योजनाओं को पलीता लगे रहे हैं. ऐसा ही एक मामला यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) का है.

जहां एक शख्स ने प्रधानमंत्री स्व-रोजगार योजना (PMEGP) के तहत SBI से 20 लाख का लोन लेकर बैंक को चूना लगा दिया. बुधवार को एसबीआई एडीबी के ब्रांच मैनेजर ने मलवां थाने (Malwan Thana) में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

रोजगार लगाने के लिए लिया 20 लाख का लोन, बेंच डाली मशीनें 

फतेहपुर (Fatehpur) के एसबीआई कृषि विकास शाखा (SBI ADB) से मलवां थाना (Malwan Thana) क्षेत्र के करसवां गांव के रहने वाले राममिलन पुत्र जागेश्वर ने 20 लाख का लोन लिया था. शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि राममिलन को धान आटा तेल संबंधित मशीनों को खरीदने के लिए लोन स्वीकृत किया गया था.

उन्होंने कहा कि 20 लाख का लोन RTGS के माध्यम से डीलर को दिया गया और डीलर ने सारी मशीनें राममिलन को दे दी. ब्रांच मैनेजर ने बताया कि रोजगार शुरू करने के बाद राममिलन ने बिना बैंक को सूचित किए ही कुछ ही दिनों में सारी मशीनों को बेंच दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

रणनीति के तहत राममिलन ने पैसों का किया गबन

बैंक मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि राममिलन ने षड्यंत्रकारी रणनीति के तहत काम करते हुए बैंक के साथ धोखाधड़ी की है. उन्होंने कहा कि कई बार नोटिस भी दी गई और फील्ड ऑफिसर को भी भेजा गया की बैंक की धनराशि को जमा कर दे अन्यथा कार्रवाई की जाएगी लेकिन शख्स तैयार नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि इसी गबन के खिलाफ थाने में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us