Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में इस बात को लेकर दो सगे भाई आपस में भिड़े ! गोलियों की आवाज से गूंज उठा क्षेत्र

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में इस बात को लेकर दो सगे भाई आपस में भिड़े ! गोलियों की आवाज से गूंज उठा क्षेत्र
फतेहपुर में छोटे भाई ने बड़े को मारी गोली बाएं एएसपी विजय शंकर मिश्र : Image Credit Original Source

Fatehpur Murder News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दो भाइयों की आपसी लड़ाई खूनी खेल में तब्दील हो गई. छोटे भाई ने बड़े को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के मवई धाम की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर में दो सगे भाइयों की आपसी लड़ाई अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई. भाइयों में ऐसा खून सवार हुआ कि छोटे भाई ने बड़े भाई को गोलियों से छलनी कर दिया. घटना शुक्रवार रात चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के मवई धाम (Mavai Dham) की है.

बताया जा रहा है कि गोलियों की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. चारो ओर मचे कोहराम में पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

नशे की हालत में हो गई घरेलू बात, चल गई ताबड़तोड गोली

फतेहपुर (Fatehpur) के चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र के मवई धाम में दोपहर दो भाइयों की घरेलू कलह अचानक चर्चा का विषय बन गई. छोटे भाई के बंदूक की गोली से जमीन लाल सुर्ख हो गई थी. तड़पते जिस्म की सांसे थमते ही चारो ओर चिघाड़ती आवाजों ने मानो सभी को रोक दिया हो. भाई ने भाई की हत्या कर दी...

जानकारी मुताबिक झगड़ा खेत बेचने के पैसे को लेकर हुआ था. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय सिंह और सर्वेश सिंह दोनों सगे भाई हैं. दोनों में शराब पीने के बाद अचानक घरेलू कलह को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इतना हुआ कि छोटे भाई सर्वेश सिंह ने बड़े भाई संजय सिंह की गोलीमार कर हत्या कर दी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

उन्होंने कहा कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने आला कत्ल सहित आरोपी को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us