
Fatehpur AI Voice call Scam: मैं तुम्हारा जीजा बोल रहा हूं ! 16 हज़ार भेज दो, जानिए ठगी का नया तरीका
Fatehpur News In Hindi
On
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में जीजा बनकर एक युवक से 16 हज़ार की ठगी हो गई. AI Genereted Voice का इस्तेमाल करके अब साइबर स्कैमर्स लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं. मामला औंग थाना क्षेत्र के बड़ाहार का है.
फतेहपुर में जीजा बनकर युवक से ऑनलाइन ठगी (Fatehpur Al Voice Call Scam)
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया. मामला औंग (Aung) थाना क्षेत्र के बड़ाहार का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक शुभम कुमार (22) के पास एक अनजाने नंबर से कॉल आता है. फोन से कहा मै तुम्हारा जीजा बोल रहा हूं मेरा फोन खराब है तुम इस लिंक पर 16 हज़ार भेज दो.
Al Voice Call Scam: जीजा की आवाज़ लगी तो भेज दिए पैसे

अनजान नंबर से फोन आया और उस सख्स ने कहा
मैं तुम्हारा जीजा बोल रहा हूं, मेरा फोन खराब हो गया है दूसरे के नंबर से फोन कर रहा हूं. फोन बंद होने के कारण मैं किसी को पैसे नहीं भेज पा रहा हूं. उसने कहा मैं तुमको एक लिंक भेज रहा हूं तुम बस उसमें जाकर 16 हज़ार भेज दो.

Al Voice Call Scam: 16 मिलने के बाद ठग ने फिर किया फोन


AI Voice Call Scam: क्या कहते हैं साइबर क्राइम के जानकार

इस प्रकार की घटनाएं रोकने के लिए आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अगर आपके पास किसी अनजान नंबर से फ़ोन आता है और वो शख्स अपने आपको आपका रिश्तेदार मित्र बताकर पैसे की मांग करता है तो आप अपने दूसरे परिवारीजनो या रिश्तेदार से इस बारे में पूछकर ही कोई फैसला ले क़मर कहते हैं कि जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बड़ रही है वैसे ही इसका दुरुपयोग भी हो रहा है जिससे सावधान होने की जरूरत है.
Al Voice Call Scam: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कैसे होता है फ्रॉड
भारत में लोगों के काम को बेहरत और सही समय पर करने के AI को लागू किया गया है. इससे लोगों का समय और पैसा दोनो बचता है. लेकिन जहां इसकी उपयोगिता है वहीं इसके कुछ नुकसान भी है. Scam करने वाले शातिर इसका फायदा उठाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं.

Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
