Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

खून से सनी विरासत: फतेहपुर में सिपाही बेटे ने पिता को ईंट से कुचल डाला ! भाई की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुई वारदात

खून से सनी विरासत: फतेहपुर में सिपाही बेटे ने पिता को ईंट से कुचल डाला ! भाई की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुई वारदात
फतेहपुर में सिपाही बेटे ने पिता की कर दी हत्या, भाई घायल: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से खून रिश्तों को कलंकित करने वाली एक भयावह वारदात सामने आई है. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा गांव में यूपी पुलिस के सिपाही बेटे ने संपत्ति विवाद में अपने ही पिता को ईंट से कूंचकर मौत के घाट उतार दिया. भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया.

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार की देर रात इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना हुई. गौरा चुरियारा गांव में यूपी पुलिस के सिपाही बेटे ने संपत्ति के बंटवारे को लेकर अपने ही पिता की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी. पिता को बचाने आए छोटे भाई को भी आरोपी ने बुरी तरह घायल कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घर लौटा सिपाही, फिर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरियारा गांव निवासी 65 वर्षीय किशोर चंद्र पटेल के दो बेटे हैं आदित्य सिंह और आनंद प्रकाश. आदित्य सिंह कन्नौज जिले में यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है. वह दो दिन पहले ही ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर लौटा था. घर लौटने के बाद से ही पिता और बेटों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर तनाव चल रहा था. रविवार की शाम यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि मामला जानलेवा झगड़े में बदल गया.

ईंट से कूंचकर पिता की हत्या, भाई भी हुआ लहूलुहान

रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी आदित्य सिंह ने गुस्से में आकर घर में रखी ईंट से पिता किशोर चंद्र पटेल पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. हमले में बुजुर्ग के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पिता की चीखें सुनकर बचाने आए छोटे भाई आनंद प्रकाश को भी आरोपी ने ईंट से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

अस्पताल में भर्ती घायल भाई, गांव में मातम

खून से लथपथ पिता और भाई को देखकर घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल आनंद को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. गांव में इस निर्मम हत्या से मातम पसरा हुआ है. पड़ोसी और रिश्तेदार अविश्वास में हैं कि एक वर्दीधारी बेटा अपने ही पिता का हत्यारा बन गया.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी सिपाही को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एडिशनल एसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद हत्या की मुख्य वजह पाई गई है. मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी कांस्टेबल आदित्य सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस टीम ने आरोपी सिपाही को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

रिश्तों में दरार से टूटा परिवार

इस दर्दनाक वारदात ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया है. पिता की मौत और बेटे की गिरफ्तारी ने गांव में सन्नाटा फैला दिया है. बुजुर्ग किशोर चंद्र की मौत ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि लालच और संपत्ति की लालसा किस तरह इंसान को अपनों का खून बहाने पर मजबूर कर देती है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us