Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में लाखों की चोरी का पर्दाफाश ! किरायेदार महिला ने साथियों के साथ मिल रची साज़िश 

फतेहपुर में चोरी का खुलसा 4 गिरफ्तार महिला सरगना फरार: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

फतेहपुर (Fatehpur) के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 17 जून को हुई लाखों की चोरी की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 10 लाख रुपए के जेवरात और नकदी बरामद की है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता पूनम पाल फरार है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बीते 17 जून को दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी. अब इस हाई-प्रोफाइल केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपए के आभूषण और नकदी बरामद की है, जबकि साजिश रचने वाली महिला पूनम पाल अब भी फरार है.

कानपुर दवा लेने गई थी पीड़िता, लौटी तो गायब थे जेवरात

इस मामले की शुरुआत 17 जून को हुई, जब कल्याणपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता सोनी कुशवाहा कानपुर दवा लेने गई थीं. शाम को जब वह घर लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्से खुले पड़े थे और सारे जेवरात व नकदी गायब थी.

घटना के बाद सोनी ने कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को समझते हुए मौके वारदात में पहुंची तो उन्हें बड़ी चोरी का आभास हुआ. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

48 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

कल्याणपुर पुलिस ने इस मामले की जांच में तेजी दिखाते हुए मात्र 48 घंटे में चोरी का खुलासा कर दिया. पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से कुल मिलाकर 10 लाख रुपए मूल्य के जेवरात और पांच हजार नकदी बरामद की गई है. चोरी की योजना में शामिल मुख्य साजिशकर्ता महिला पूनम पाल अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

Read More: UP Board Exam 2026: फतेहपुर में अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे प्रश्नपत्र, छह तालों वाले स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी से होगी निगरानी

महिला और पड़ोसियों ने ही रची थी साजिश

पुलिस की जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि चोरी की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पीड़िता के ही किरायेदार और पड़ोसियों ने मिलकर रची थी. मुख्य आरोपी पूनम पाल, जो कि पीड़िता के घर में किरायेदार थी, ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दिन के समय पूरी रेकी की. पुलिस ने अनुसार पूनम, हिमांशू और सोनू निषाद ने दोपहर करीब 1:45 से 2:30 बजे के बीच घर के आसपास निगरानी रखी, जबकि गोलू लोहार और नीरज उर्फ पत्तर ने ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया.

Read More: Fatehpur UP Board: दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था सॉल्वर ! कोचिंग संचालक सहित दो पर मुकदमा, प्रबंधक प्रिंसिपल पर भी शिकंजा

किरायेदार से लेकर पड़ोसी तक सबने निभाई भूमिका

लाखों की चोरी की घटना घर के किरायेदार और आसपास के जानकारों ने ही रची थी. इस वारदात की मास्टरमाइंड पूनम पाल निकली, जो पीड़िता सोनी कुशवाहा के घर में किराए पर रहती थी और मूल रूप से डिडौलिया, थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात की निवासी है. पूनम ने अपने करीबी साथियों के साथ मिलकर इस पूरी योजना को अंजाम दिया.

Read More: फेरे से पहले भौंक उठा विवाद! फतेहपुर में कुत्ते की एंट्री से टूटी शादी, मैरिज हॉल बना अखाड़ा

इसमें पहला नाम है गोलू लोहार निवासी चौडगरा, गोलू ने अपने दोस्त नीरज उर्फ पत्तर प्रजापति के साथ मिलकर घर के ताले तोड़े और अलमारी व बक्से से जेवरात व नकदी चुरा ली. नीरज भी चौडगरा का ही निवासी है और पुलिस जांच में पूरी साजिश में उसकी सक्रिय भूमिका सामने आई है. तीसरा नाम है हिमांशू विश्वकर्मा का, जो थाना औग के शुक्लानगर का रहने वाला है.

हिमांशू ने चोरी के दिन मौके पर निगरानी रखने का काम किया. चौथा आरोपी सोनू निषाद, निवासी रामपुर, थाना औग, पूनम पाल का करीबी बताया जा रहा है जिसने वारदात से पहले घर के आसपास लगातार रेकी की और चोरों को समय-समय पर इशारा देता रहा. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य साजिशकर्ता पूनम पाल अभी फरार है.

22 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP Fatehpur News: फतेहपुर में लाखों की चोरी का पर्दाफाश ! किरायेदार महिला ने साथियों के साथ मिल रची साज़िश 

Fatehpur News In Hindi

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बीते 17 जून को दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी. अब इस हाई-प्रोफाइल केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपए के आभूषण और नकदी बरामद की है, जबकि साजिश रचने वाली महिला पूनम पाल अब भी फरार है.

कानपुर दवा लेने गई थी पीड़िता, लौटी तो गायब थे जेवरात

इस मामले की शुरुआत 17 जून को हुई, जब कल्याणपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता सोनी कुशवाहा कानपुर दवा लेने गई थीं. शाम को जब वह घर लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्से खुले पड़े थे और सारे जेवरात व नकदी गायब थी.

घटना के बाद सोनी ने कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को समझते हुए मौके वारदात में पहुंची तो उन्हें बड़ी चोरी का आभास हुआ. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

48 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

कल्याणपुर पुलिस ने इस मामले की जांच में तेजी दिखाते हुए मात्र 48 घंटे में चोरी का खुलासा कर दिया. पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से कुल मिलाकर 10 लाख रुपए मूल्य के जेवरात और पांच हजार नकदी बरामद की गई है. चोरी की योजना में शामिल मुख्य साजिशकर्ता महिला पूनम पाल अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

महिला और पड़ोसियों ने ही रची थी साजिश

पुलिस की जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि चोरी की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पीड़िता के ही किरायेदार और पड़ोसियों ने मिलकर रची थी. मुख्य आरोपी पूनम पाल, जो कि पीड़िता के घर में किरायेदार थी, ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दिन के समय पूरी रेकी की. पुलिस ने अनुसार पूनम, हिमांशू और सोनू निषाद ने दोपहर करीब 1:45 से 2:30 बजे के बीच घर के आसपास निगरानी रखी, जबकि गोलू लोहार और नीरज उर्फ पत्तर ने ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया.

किरायेदार से लेकर पड़ोसी तक सबने निभाई भूमिका

लाखों की चोरी की घटना घर के किरायेदार और आसपास के जानकारों ने ही रची थी. इस वारदात की मास्टरमाइंड पूनम पाल निकली, जो पीड़िता सोनी कुशवाहा के घर में किराए पर रहती थी और मूल रूप से डिडौलिया, थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात की निवासी है. पूनम ने अपने करीबी साथियों के साथ मिलकर इस पूरी योजना को अंजाम दिया.

इसमें पहला नाम है गोलू लोहार निवासी चौडगरा, गोलू ने अपने दोस्त नीरज उर्फ पत्तर प्रजापति के साथ मिलकर घर के ताले तोड़े और अलमारी व बक्से से जेवरात व नकदी चुरा ली. नीरज भी चौडगरा का ही निवासी है और पुलिस जांच में पूरी साजिश में उसकी सक्रिय भूमिका सामने आई है. तीसरा नाम है हिमांशू विश्वकर्मा का, जो थाना औग के शुक्लानगर का रहने वाला है.

हिमांशू ने चोरी के दिन मौके पर निगरानी रखने का काम किया. चौथा आरोपी सोनू निषाद, निवासी रामपुर, थाना औग, पूनम पाल का करीबी बताया जा रहा है जिसने वारदात से पहले घर के आसपास लगातार रेकी की और चोरों को समय-समय पर इशारा देता रहा. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य साजिशकर्ता पूनम पाल अभी फरार है.

Latest News

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल
18 अप्रैल 2026 का राशिफल खास है क्योंकि अक्षय तृतीया का प्रभाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का...
CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद

Follow Us