Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे फतेहपुर के परिवार की पिकअप ट्रेलर से भिड़ी, 8 की मौत, 20 घायल

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, फतेहपुर के 8 लोगों की मौत: Image Credit Original Source

कौशांबी के सैनी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां प्रयागराज से मुंडन संस्कार कर लौट रहे फतेहपुर के परिवार की पिकअप खड़े ट्राला से टकरा गई. हादसे में 8 लोगों की मौत और करीब 20 लोग घायल हुए. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

Kaushambi Accident Fatehpur: एक खुशहाल पारिवारिक समारोह मातम में बदल गया, जब मुंडन संस्कार से लौट रही पिकअप कौशांबी में हादसे का शिकार हो गई. फतेहपुर के कुरौली गांव से निकला परिवार खुशी-खुशी प्रयागराज गया था, लेकिन वापसी के दौरान एक झपकी ने सबकुछ छीन लिया. इस हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

मुंडन संस्कार की खुशियां कैसे बदलीं मातम में

फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरौली गांव निवासी दो वर्षीय शुभम का मुंडन संस्कार शुक्रवार को होना था. परिवार के लोग इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए प्रयागराज संगम पहुंचे थे. वहां धार्मिक विधि-विधान के साथ मुंडन संस्कार संपन्न हुआ.

स्नान और पूजा के बाद सभी लोग संतुष्ट और प्रसन्न मन से घर लौट रहे थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक सफर बन जाएगा. पिकअप में सवार महिलाएं, बच्चे और पुरुष एक साथ बैठे थे और घर पहुंचने की जल्दी में थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.

Read More: Fatehpur News: खड़े डंपर से टकराई बारातियों से भरी बस, 24 घायल, स्कूल संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा

झपकी बनी मौत की वजह, ट्राला से भिड़ी पिकअप

हादसा कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र में डोरमा पेट्रोल पंप के पास हुआ. बताया जा रहा है कि पिकअप चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्राला में पीछे से जा भिड़ा. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. अंदर बैठे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा.

Read More: UP के इस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड: प्लेटफार्म बदलते ही मची अफरा-तफरी, 2 डिप्टी स्टेशन मास्टर सस्पेंड

बच्चों और महिलाओं की गई जान, कई की पहचान बाकी

इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं. मृतकों में धैरीकेड़ा गांव की गुड़िया, कुरौली की कल्लो, बारा की सुखरनिया, कुर्बल की दरशनिया और राजकुमारी के नाम की पुष्टि हुई है. वहीं बच्चों में सात वर्षीय ध्रुव, दस वर्षीय मयंक और एक आठ वर्षीय अनुज बच्चे की मौत की जानकारी सामने आई है.

Read More: Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट

हादसे में 20 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सड़क पर घायल लोग दर्द से कराह रहे थे और मदद के लिए पुकार रहे थे. स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. चार एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज जारी है. हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही. लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया.

सीएम योगी ने की आर्थिक मदद की घोषणा

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया. एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पिकअप में करीब 28 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाओं और 3 बच्चों की मौत हो गई है.

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए और राहत कार्य में कोई कमी न रहे.

लाइव अपडेट

Mar 27, 2026 · 08:32 PM · Vishwa Deepak Awasthi
कौशांबी हादसे में घायल हुए लोगों की सूची

० राजन (32) पुत्र रामरतन निवासी कुरौली, थाना जाफरगंज,फतेहपुर 

० शिमला देवी (25) पत्नी राजन उम्र 25 निवासी कुरौली

० साधना (20) पुत्री रामगोपाल निवासी गजा का डेरा, थाना चांदपुर, फतेहपुर

० सुन्दी (52) पत्नी शिवा निवासी कुरौली, जाफरगंज, फतेहपुर

० कमलेश (68) पुत्र पृथ्वी लाल निवासी कुरौली, जाफरगंज, फतेहपुर

० लवकुश (23) पुत्र जगदीश निवासी पहाड़ीपुर थाना बकेवर, फतेहपुर

० श्रीकृष्ण (66) पुत्र धनीराम निवासी गज‘ का डेरा,थाना चांदपुर, फतेहपुर

० गुड़िया (36) पत्नी मुकेश निवासी कुरौली, जाफरगंज, फतेहपुर

० कैलाश (04) पुत्र कमलेश निवासी कुरौली, जाफरगंज, फतेहपुर

० प्रिंस (06) पुत्र राजेंद्र निवासी कुरौली, जाफरगंज, फतेहपुर

० मीरा (40) पत्नी रामकिशोर निवासी कुरौली, जाफरगंज, फतेहपुर 

० सुकार पुत्र रामस्वरूप

० साधना पुत्री रामगोपाल

० शांति देवी पत्नी लखन 

० शुभम पुत्र राजन 

० राजन पुत्र रामकिशोर 

० स्वागत पुत्र राजन

० मैंकी 

Mar 27, 2026 · 08:29 PM · Vishwa Deepak Awasthi
कौशांबी हादसे में फतेहपुर के मृतकों की सूची

० दर्शनिया 60 पत्नी बाबूलाल निवासी कुरौली, जाफरगंज, फतेहपुर 

० कल्लो देवी (20) निवासी कुरौली, जाफरगंज, फतेहपुर 

० राजकुमारी (56) निवासी कुरौली, जाफरगंज, फतेहपुर

० सुखरनिया (65) निवासी कुरौली, जाफरगंज, फतेहपुर 

० गुड़िया देवी (35) निवासी गौरीखेड़ा, जाफरगंज, फतेहपुर 

० मयंक (10) पुत्र मुकेश निवासी कुरौली, जाफरगंज, फतेहपुर 

० ध्रुव (07) पुत्र मोहन निवासी गजा का डेरा, चांदपुर, फतेहपुर 

० अनुज (08) लखन निवासी बारा, जाफरगंज, फतेहपुर

27 Mar 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे फतेहपुर के परिवार की पिकअप ट्रेलर से भिड़ी, 8 की मौत, 20 घायल

Kaushambi Accident Fatehpur: एक खुशहाल पारिवारिक समारोह मातम में बदल गया, जब मुंडन संस्कार से लौट रही पिकअप कौशांबी में हादसे का शिकार हो गई. फतेहपुर के कुरौली गांव से निकला परिवार खुशी-खुशी प्रयागराज गया था, लेकिन वापसी के दौरान एक झपकी ने सबकुछ छीन लिया. इस हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

मुंडन संस्कार की खुशियां कैसे बदलीं मातम में

फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरौली गांव निवासी दो वर्षीय शुभम का मुंडन संस्कार शुक्रवार को होना था. परिवार के लोग इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए प्रयागराज संगम पहुंचे थे. वहां धार्मिक विधि-विधान के साथ मुंडन संस्कार संपन्न हुआ.

स्नान और पूजा के बाद सभी लोग संतुष्ट और प्रसन्न मन से घर लौट रहे थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक सफर बन जाएगा. पिकअप में सवार महिलाएं, बच्चे और पुरुष एक साथ बैठे थे और घर पहुंचने की जल्दी में थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.

झपकी बनी मौत की वजह, ट्राला से भिड़ी पिकअप

हादसा कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र में डोरमा पेट्रोल पंप के पास हुआ. बताया जा रहा है कि पिकअप चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्राला में पीछे से जा भिड़ा. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. अंदर बैठे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा.

बच्चों और महिलाओं की गई जान, कई की पहचान बाकी

इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं. मृतकों में धैरीकेड़ा गांव की गुड़िया, कुरौली की कल्लो, बारा की सुखरनिया, कुर्बल की दरशनिया और राजकुमारी के नाम की पुष्टि हुई है. वहीं बच्चों में सात वर्षीय ध्रुव, दस वर्षीय मयंक और एक आठ वर्षीय अनुज बच्चे की मौत की जानकारी सामने आई है.

हादसे में 20 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सड़क पर घायल लोग दर्द से कराह रहे थे और मदद के लिए पुकार रहे थे. स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. चार एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज जारी है. हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही. लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया.

सीएम योगी ने की आर्थिक मदद की घोषणा

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया. एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पिकअप में करीब 28 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाओं और 3 बच्चों की मौत हो गई है.

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए और राहत कार्य में कोई कमी न रहे.

Latest News

UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने अग्नि सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब बिना फायर NOC के किसी भी बड़े...
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब
यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

Follow Us