Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर

फतेहपुर की अर्पिता सिंह बनी CBSE हाईस्कूल में जिला टॉपर: Image Credit Original Source

सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में फतेहपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. जयपुरिया विद्यालय की अर्पिता सिंह ने 99% अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया. निष्ठा दीक्षित और वत्सल रस्तोगी समेत कई छात्रों ने 97% से अधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया.

Fatehpur Highschool CBSE Board: सीबीएसई हाईस्कूल का परिणाम घोषित होते ही फतेहपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. मेधावी छात्रों की मेहनत रंग लाई और कई विद्यालयों ने उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले का गौरव बढ़ाया. इस बार जयपुरिया विद्यालय की अर्पिता सिंह ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया, जबकि अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई मिसाल पेश की.

अर्पिता सिंह की सफलता बनी प्रेरणा, 99% अंक से किया टॉप

फतेहपुर के जयपुरिया विद्यालय की छात्रा अर्पिता सिंह ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया. अर्पिता की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है. उन्होंने बताया कि उनकी शुरुआती पढ़ाई मिशन स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने जयपुरिया विद्यालय से आगे की पढ़ाई पूरी की.

उनके पिता अरविंद कुमार परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि माता गृहिणी हैं. अर्पिता ने अपनी सफलता का श्रेय पिता और शिक्षकों को दिया. उन्होंने नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन को अपनी सफलता का मूल मंत्र बताया. परिवार का सहयोग और अनुशासित दिनचर्या उनके लिए सबसे बड़ा आधार बनी.

निष्ठा दीक्षित ने 98.6% अंक से दूसरा स्थान किया हासिल

महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा निष्ठा दीक्षित ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया. शहर के कलक्टरगंज क्षेत्र की रहने वाली निष्ठा के पिता संजय दीक्षित सीएचसी गाजीपुर में लैब टेक्नीशियन हैं, जबकि उनकी माता असोथर के खरसेनपुर में शिक्षिका हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

निष्ठा ने बताया कि उन्होंने केवल गणित विषय की कोचिंग ली और बाकी विषयों की तैयारी स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन में की. उन्होंने समय सारिणी बनाकर पढ़ाई की, जो उनकी सफलता का मुख्य कारण बना. निष्ठा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया.

Read More: Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

तीसरे स्थान पर वत्सल रस्तोगी और दिव्या यादव

इस बार जिले में तीसरे स्थान पर भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. वत्सल रस्तोगी और दिव्या यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया. इनके अलावा आराध्या पटेल ने 98 प्रतिशत, सूर्य दुबे ने 97.8 प्रतिशत और दिव्यांशु रंजन ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. मोहम्मद अरबाब 97.4 प्रतिशत, हिमांशु प्रसाद 97.2 प्रतिशत और आकांक्षा सिंह, प्राची पाल तथा आनंद शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया. इन सभी छात्रों की सफलता ने यह साबित किया कि फतेहपुर के छात्र किसी भी स्तर पर पीछे नहीं हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

महर्षि विद्या मंदिर का शानदार परिणाम, 100% रिजल्ट

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परीक्षा परिणाम भी बेहद शानदार रहा. यहां निष्ठा दीक्षित ने 98.6 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. आकांक्षा सिंह ने 97 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और नितिका बाजपेयी ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष कुल 285 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और परिणाम शत-प्रतिशत रहा. 11 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 53 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए. इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया.

अन्य विद्यालयों में भी दिखा उत्कृष्ट प्रदर्शन

चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्राची पाल और आनंद शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में टॉप किया. ऐश्वी, कार्तिक, श्रेजल और आर्यन ने 95 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं सृष्टि ने 94.4 प्रतिशत, मनू ने 93.2 प्रतिशत, नैन्सी वर्मा ने 93 प्रतिशत, अर्नव ने 90.6 प्रतिशत और अभिजीत ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए.

वहीं आरएस एक्सेल इंग्लिश अकादमी में दिव्या यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया. आयती मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि श्रेया और आरुषि पटेल ने 96 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के प्रबंध निदेशक मयूर गुप्ता ने बताया कि 89 नामांकित छात्रों में से 88 परीक्षा में शामिल हुए और 41 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए. विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई.

16 Apr 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर

Fatehpur Highschool CBSE Board: सीबीएसई हाईस्कूल का परिणाम घोषित होते ही फतेहपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. मेधावी छात्रों की मेहनत रंग लाई और कई विद्यालयों ने उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले का गौरव बढ़ाया. इस बार जयपुरिया विद्यालय की अर्पिता सिंह ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया, जबकि अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई मिसाल पेश की.

अर्पिता सिंह की सफलता बनी प्रेरणा, 99% अंक से किया टॉप

फतेहपुर के जयपुरिया विद्यालय की छात्रा अर्पिता सिंह ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया. अर्पिता की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है. उन्होंने बताया कि उनकी शुरुआती पढ़ाई मिशन स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने जयपुरिया विद्यालय से आगे की पढ़ाई पूरी की.

उनके पिता अरविंद कुमार परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि माता गृहिणी हैं. अर्पिता ने अपनी सफलता का श्रेय पिता और शिक्षकों को दिया. उन्होंने नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन को अपनी सफलता का मूल मंत्र बताया. परिवार का सहयोग और अनुशासित दिनचर्या उनके लिए सबसे बड़ा आधार बनी.

निष्ठा दीक्षित ने 98.6% अंक से दूसरा स्थान किया हासिल

महर्षि विद्या मंदिर की छात्रा निष्ठा दीक्षित ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया. शहर के कलक्टरगंज क्षेत्र की रहने वाली निष्ठा के पिता संजय दीक्षित सीएचसी गाजीपुर में लैब टेक्नीशियन हैं, जबकि उनकी माता असोथर के खरसेनपुर में शिक्षिका हैं.

निष्ठा ने बताया कि उन्होंने केवल गणित विषय की कोचिंग ली और बाकी विषयों की तैयारी स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन में की. उन्होंने समय सारिणी बनाकर पढ़ाई की, जो उनकी सफलता का मुख्य कारण बना. निष्ठा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया.

तीसरे स्थान पर वत्सल रस्तोगी और दिव्या यादव

इस बार जिले में तीसरे स्थान पर भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. वत्सल रस्तोगी और दिव्या यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया. इनके अलावा आराध्या पटेल ने 98 प्रतिशत, सूर्य दुबे ने 97.8 प्रतिशत और दिव्यांशु रंजन ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. मोहम्मद अरबाब 97.4 प्रतिशत, हिमांशु प्रसाद 97.2 प्रतिशत और आकांक्षा सिंह, प्राची पाल तथा आनंद शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया. इन सभी छात्रों की सफलता ने यह साबित किया कि फतेहपुर के छात्र किसी भी स्तर पर पीछे नहीं हैं.

महर्षि विद्या मंदिर का शानदार परिणाम, 100% रिजल्ट

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परीक्षा परिणाम भी बेहद शानदार रहा. यहां निष्ठा दीक्षित ने 98.6 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. आकांक्षा सिंह ने 97 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और नितिका बाजपेयी ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष कुल 285 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और परिणाम शत-प्रतिशत रहा. 11 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 53 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए. इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया.

अन्य विद्यालयों में भी दिखा उत्कृष्ट प्रदर्शन

चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्राची पाल और आनंद शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में टॉप किया. ऐश्वी, कार्तिक, श्रेजल और आर्यन ने 95 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं सृष्टि ने 94.4 प्रतिशत, मनू ने 93.2 प्रतिशत, नैन्सी वर्मा ने 93 प्रतिशत, अर्नव ने 90.6 प्रतिशत और अभिजीत ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए.

वहीं आरएस एक्सेल इंग्लिश अकादमी में दिव्या यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया. आयती मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि श्रेया और आरुषि पटेल ने 96 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के प्रबंध निदेशक मयूर गुप्ता ने बताया कि 89 नामांकित छात्रों में से 88 परीक्षा में शामिल हुए और 41 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए. विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई.

Latest News

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही...
15 जुलाई 2026 का राशिफल: गजेंद्रमोक्ष के पाठ से दूर होंगी बाधाएं, जानिए मेष से मीन तक सभी का दैनिक राशिफल
Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया
Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती
14 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों के जातकों का अटका काम सुलझेगा, जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में जारी स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा ! अब ये अस्पताल कर दिया गया सीज
UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

Follow Us