Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Love Affair News: फतेहपुर में 'शादी स्पेशलिस्ट' बहू का जलवा ! पांच पतियों के बाद देवर से इश्क, सास-ससुर बेघर, पति की पिटाई भी बुकिंग पर

UP Love Affair News: फतेहपुर में 'शादी स्पेशलिस्ट' बहू का जलवा ! पांच पतियों के बाद देवर से इश्क, सास-ससुर बेघर, पति की पिटाई भी बुकिंग पर
फतेहपुर में पांच शादियों के बाद महिला का देवर से इश्क, भटक रहा पति (बाएं आरोपी महिला, दाएं पति पंकज)

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक महिला ने पांच शादियां कर अब अपने देवर से इश्क फरमा रही है. आरोप है कि उसने पति को पिटवाया, सास-ससुर को घर से निकाल दिया और जेवर-नकदी मायके भेज दी. पुलिस जांच में जुटी है.

Uttar Pradesh Love Affair: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जो रिश्तों, विश्वास और कानून को कटघरे में खड़ा करती है. यहां एक महिला ने पांच शादियां रचाने के बाद अब अपने ही देवर के इश्क में डूब गई है. पीड़ित पति का आरोप है कि उसे पिटवाया गया, घर से कीमती सामान गायब कर दिया गया और सास-ससुर को भी बेघर कर दिया गया.

पांच शादियां और अब देवर से इश्क, फतेहपुर की हकीकत है

राधानगर थाना (Radha Nagar Thana) क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पंकज अग्रहरी की शादी 16 अप्रैल 2024 को बांदा (Banda) जिले के मरका थाना (Marka Thana) क्षेत्र की एक महिला से हुई थी. पहली नजर में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही कहानी में ट्विस्ट आ गया.

पंकज का दावा है कि शादी से पहले ही उसकी पत्नी चार शादियां कर चुकी थी और वह उसका पांचवां पति है. अब वह अपने सगे देवर से इश्क लड़ा रही है. मामला महज पारिवारिक नहीं, बल्कि सामाजिक और कानूनी रूप से भी चिंता का विषय बन चुका है.

जेवर, नकदी सब मायके में कर दिया ट्रांसफर 

पीड़ित पंकज का कहना है कि उसकी पत्नी ने बड़ी चालाकी से घर का कीमती सामान, सोने-चांदी के जेवर और नकदी अपने मायके भिजवा दिया. उसने सास-ससुर को भी घर से बाहर निकाल दिया.

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

पंकज ने बताया कि यह सब इतनी सफाई से हुआ जैसे कोई स्क्रिप्ट पहले से तैयार हो. अब न घर में चैन है, न रिश्तों में विश्वास. मामला केवल धोखे का नहीं, बल्कि एक सुनियोजित पारिवारिक अराजकता का है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

बाहर से बुलाए लड़के, कई बार करवाई पिटाई

पंकज ने पुलिस को दी गई तहरीर में दावा किया है कि उसकी पत्नी ने कई बार बाहरी युवकों को बुलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई करवाई. यह सब तब हुआ जब उसने देवर और पत्नी के रिश्ते पर सवाल उठाए. पिटाई की घटनाएं एक बार नहीं, कई बार हुईं. अब उसका भाई पत्नी के साथ रह रहा है और दोनों उसको और माता पिता को घर में रहने नहीं दे रहे हैं.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

सास-ससुर की भी शामत बहू ने बेघर कर दिया

मामला केवल पति-पत्नी के बीच का नहीं है. सास-ससुर को भी महिला ने घर से निकाल दिया. बुजुर्ग माता-पिता अब रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर हैं. पंकज का कहना है कि उसके माता-पिता को मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी है. बहू ने अपनी सत्ता इस हद तक जमाई कि पूरा घर ही उसका डरावना साम्राज्य बन गया. 

मोहब्बत और मोलभाव में उलझा मामला, पुलिस कर रही जांच

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की तहरीर मिली है और जांच की जा रही है. लेकिन मामला इतना उलझा हुआ है कि सच और फरेब की परतें खोलना आसान नहीं होगा. कानून के लिए किसी चुनौती से कम नहीं, जहां एक ही महिला पांच बार दुल्हन बनी और अब अपने देवर के साथ इश्क में मशगूल है.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us