Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर
फतेहपुर में मामूली कहासुनी में चले लाठी-डंडे 9 घायल (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के जानिकपुर मजरे कौड़र गांव में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हुई मारपीट में नौ लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर किया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप धारण कर लिया. असोथर थाना क्षेत्र के जानिकपुर मजरे कौड़र गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई. इस घटना में नौ लोग घायल हुए हैं, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के जानिकपुर मजरे कौड़र गांव में रहने वाले रियाज और पड़ोसी एकलाख के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. ग्रामीणों के मुताबिक रियाज की रिश्तेदारी खागा कोतवाली क्षेत्र के पचीसा गांव में है, जहां का एक युवक अक्सर उसके घर आता-जाता था.

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए. इसके बाद लाठी-डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मारपीट में नौ लोग घायल, दो की हालत गंभीर

घटना में पहले पक्ष से रियाज, शमीम, शाहिद और आलिम घायल हुए हैं. वहीं दूसरे पक्ष से एकलाख, यासीन, नसरीन, मेहरी और शहनाज को चोटें आई हैं.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

मारपीट के दौरान रियाज और एकलाख को गंभीर चोटें लगीं. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

सूचना पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही असोथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा मामले की जानकारी जुटाई.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है. असोथर थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us