Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
फतेहपुर नगर पालिका के सभासदों ने सफाई सामग्री खरीद पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप: Image Yugantar Pravah

उत्तर प्रदेश की फतेहपुर नगर पालिका में सफाई सामग्री की खरीद को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. कई सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी (ईओ) पर मानक विहीन और घटिया गुणवत्ता का सामान खरीदने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सामग्री उपयोग के लायक नहीं है और खरीद प्रक्रिया में बड़े स्तर पर अनियमितता हुई है.

Fatehpur Nagar Palika: फतेहपुर नगर पालिका एक बार फिर खरीद प्रक्रिया को लेकर सवालों के घेरे में है. सफाई व्यवस्था के लिए खरीदी गई सामग्री पर कई सभासदों ने गंभीर आपत्ति जताते हुए अधिशाषी अधिकारी (ईओ) पर भ्रष्टाचार और घपलेबाजी के आरोप लगाए हैं. सभासदों का कहना है कि खरीदा गया सामान गुणवत्ता के मानकों पर खरा नहीं उतरता, जिससे वार्डों में प्रभावी सफाई कराना मुश्किल होगा.

मानक विहीन सामान खरीदने का लगाया आरोप

नगर पालिका के सभासद संजय लाला ने आरोप लगाया कि सफाई कार्य के लिए खरीदी गई लगभग सभी सामग्री मानक विहीन और घटिया गुणवत्ता की है. उनका कहना है कि इस सामान का इस्तेमाल वार्डों में नहीं किया जा सकता, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी.

उन्होंने कहा कि नगर पालिका में खरीद प्रक्रिया लंबे समय से सवालों के घेरे में रही है. वाहनों की खरीद से लेकर अन्य सामानों की खरीद तक कई मामलों में पारदर्शिता नहीं दिखाई देती. उन्होंने पूरे मामले में ईओ को दोषी ठहराया है.

सावन से पहले मिलना चाहिए था सामान, देरी पर भी उठे सवाल

सभासद सुनील कुमार गुप्ता ने भी नगर पालिका प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सावन शुरू होने से पहले सभी वार्डों में सफाई सामग्री उपलब्ध करा दी जानी चाहिए थी, लेकिन सामान काफी देरी से पहुंचा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

उन्होंने आरोप लगाया कि जो सामग्री भेजी गई है वह बेहद खराब गुणवत्ता की है. ऐसे सामान से न तो सफाई कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी और न ही शहर की बेहतर सफाई हो सकेगी.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

नगर पालिका प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

सभासदों का कहना है कि नगर पालिका में विकास कार्यों और खरीद प्रक्रियाओं में लगातार अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं. उनका आरोप है कि नगर पालिका धन उगाही में लगा हुआ है जिसका वो कड़ा विरोध करते हैं. फिलहाल अधिशाषी अधिकारी (ईओ) या नगर पालिका प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. उनका पक्ष आने पर उसे ख़बर में जोड़ दिया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us