Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के हसवा बीडीओ पर गिरी गाज ! डिप्टी सीएम से शिकायतों के बाद लखनऊ संबद्ध, अन्य भी जद में

फतेहपुर के हसवा BDO हटाए गए (प्रतीकात्मक फाइल फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के हसवा ब्लॉक में लंबे समय से तैनात खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय के खिलाफ आखिरकार बड़ी कार्रवाई हो गई है. डिप्टी सीएम तक शिकायतें पहुंचने के बाद उन्हें हटाकर ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय लखनऊ (Lucknow) में अटैच कर दिया गया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में हसवा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय को कार्य में लापरवाही और राजनीतिक प्रभाव में काम करने के आरोपों के चलते हटा दिया गया है. उन्हें अब ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय, लखनऊ (Lucknow) में संबद्ध किया गया है. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई डिप्टी सीएम तक शिकायतें पहुंचने के बाद की गई है. इस कदम से अन्य बीडीओ के लिए भी खतरे की घंटी बज चुकी है.

लंबे समय से हसवा में तैनाती, जनता में थी नाराजगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सतीश चंद्र पांडेय पिछले काफी समय से हसवा ब्लॉक में बीडीओ के पद पर तैनात थे. हालांकि, उनके कार्यकाल के दौरान आम जनता और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच उनके काम को लेकर भारी असंतोष था.

ग्रामीणों का आरोप था कि बीडीओ सिर्फ चुनिंदा जनप्रतिनिधियों के प्रभाव में रहकर फैसले लेते थे. आम जनता की शिकायतों को नज़रअंदाज़ करना और पंचायतों में विकास कार्यों में रुचि न लेना उनकी पहचान बन गई थी. इन्हीं वजहों से उनके खिलाफ लगातार आवाज़ उठती रही.

विधायक और पुत्र के प्रभाव में काम करने की खुली चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय स्तर पर यह चर्चा आम रही कि बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय केवल एक विधायक और उनके पुत्र के इशारे पर काम करते थे. कई ग्राम प्रधानों और क्षेत्रीय नेताओं ने इस पक्षपातपूर्ण रवैये पर सवाल उठाए थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बाबू कांड ने पकड़ा तूल ! पत्नी ने DIOS और पूर्व BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर, डीएम ने बैठाई जांच

बताया जा रहा है कि योजनाओं की स्वीकृति से लेकर लाभार्थियों के चयन तक, हर निर्णय में राजनीतिक दबाव की भूमिका रही. इस एकतरफा कार्यशैली से क्षेत्र के विकास कार्य भी प्रभावित हुए और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए.

Read More: Fatehpur News: मुझे अपमानित करने के लिए बुलाया है क्या, ये मेरी विधानसभा है, भूमि पूजन में भिड़ीं सपा-भाजपा विधायक

शिकायतें पहुंचीं डिप्टी सीएम तक, फिर हुई कार्रवाई

स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कुछ अधिकारियों ने मिलकर बीडीओ की कार्यशैली और अनियमितताओं की शिकायत डिप्टी सीएम तक पहुंचाई थी. सूत्रों के अनुसार इस पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया और जांच के बाद बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय को लखनऊ (Lucknow) के ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया.

Read More: फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ

ऐरायां बीडीओ पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हसवा के बाद अब ऐरायां ब्लॉक के बीडीओ भी जांच के दायरे में आ गए हैं. उन पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई और जनता की शिकायतों को अनदेखा करने जैसे गंभीर आरोप हैं.

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह जिले के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.

जिले भर के BDO हुए सतर्क, शुरू हुआ मंथन

हसवा बीडीओ पर हुई कार्रवाई के बाद जिले के अन्य खंड विकास अधिकारियों में भी हलचल तेज हो गई है. अब वे अपने कार्यों की समीक्षा करने में जुट गए हैं.

जानकारों की मानें तो अगर किसी अधिकारी की कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही नहीं होगी तो उच्च स्तर पर कार्रवाई तय है. प्रशासनिक हलकों में यह भी कहा जा रहा है कि सरकार अब ज़मीनी स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता और जनता की संतुष्टि को प्राथमिकता दे रही है.

09 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर के हसवा बीडीओ पर गिरी गाज ! डिप्टी सीएम से शिकायतों के बाद लखनऊ संबद्ध, अन्य भी जद में

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में हसवा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय को कार्य में लापरवाही और राजनीतिक प्रभाव में काम करने के आरोपों के चलते हटा दिया गया है. उन्हें अब ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय, लखनऊ (Lucknow) में संबद्ध किया गया है. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई डिप्टी सीएम तक शिकायतें पहुंचने के बाद की गई है. इस कदम से अन्य बीडीओ के लिए भी खतरे की घंटी बज चुकी है.

लंबे समय से हसवा में तैनाती, जनता में थी नाराजगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सतीश चंद्र पांडेय पिछले काफी समय से हसवा ब्लॉक में बीडीओ के पद पर तैनात थे. हालांकि, उनके कार्यकाल के दौरान आम जनता और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच उनके काम को लेकर भारी असंतोष था.

ग्रामीणों का आरोप था कि बीडीओ सिर्फ चुनिंदा जनप्रतिनिधियों के प्रभाव में रहकर फैसले लेते थे. आम जनता की शिकायतों को नज़रअंदाज़ करना और पंचायतों में विकास कार्यों में रुचि न लेना उनकी पहचान बन गई थी. इन्हीं वजहों से उनके खिलाफ लगातार आवाज़ उठती रही.

विधायक और पुत्र के प्रभाव में काम करने की खुली चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय स्तर पर यह चर्चा आम रही कि बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय केवल एक विधायक और उनके पुत्र के इशारे पर काम करते थे. कई ग्राम प्रधानों और क्षेत्रीय नेताओं ने इस पक्षपातपूर्ण रवैये पर सवाल उठाए थे.

बताया जा रहा है कि योजनाओं की स्वीकृति से लेकर लाभार्थियों के चयन तक, हर निर्णय में राजनीतिक दबाव की भूमिका रही. इस एकतरफा कार्यशैली से क्षेत्र के विकास कार्य भी प्रभावित हुए और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए.

शिकायतें पहुंचीं डिप्टी सीएम तक, फिर हुई कार्रवाई

स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कुछ अधिकारियों ने मिलकर बीडीओ की कार्यशैली और अनियमितताओं की शिकायत डिप्टी सीएम तक पहुंचाई थी. सूत्रों के अनुसार इस पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया और जांच के बाद बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय को लखनऊ (Lucknow) के ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया.

ऐरायां बीडीओ पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हसवा के बाद अब ऐरायां ब्लॉक के बीडीओ भी जांच के दायरे में आ गए हैं. उन पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई और जनता की शिकायतों को अनदेखा करने जैसे गंभीर आरोप हैं.

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह जिले के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.

जिले भर के BDO हुए सतर्क, शुरू हुआ मंथन

हसवा बीडीओ पर हुई कार्रवाई के बाद जिले के अन्य खंड विकास अधिकारियों में भी हलचल तेज हो गई है. अब वे अपने कार्यों की समीक्षा करने में जुट गए हैं.

जानकारों की मानें तो अगर किसी अधिकारी की कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही नहीं होगी तो उच्च स्तर पर कार्रवाई तय है. प्रशासनिक हलकों में यह भी कहा जा रहा है कि सरकार अब ज़मीनी स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता और जनता की संतुष्टि को प्राथमिकता दे रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
15 जून 2026 का दिन सोमवती अमावस्या और विशेष शुभ संयोगों के कारण आध्यात्मिक, पारिवारिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण...
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट
Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में

Follow Us