Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की सगाई ! रिंग पहनते ही भावुक हुईं सपा सांसद, इस फाइव स्टार में हुआ समारोह

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई: Image Credit Original Source

Rinku Singh Priya Saroj

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) और सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) की सगाई लखनऊ (Lucknow) के द सेंट्रम फाइव स्टार होटल में भव्य रूप से हुई. रिंग पहनते समय प्रिया भावुक हो गईं. समारोह में 300 मेहमान शामिल हुए जिनमें अखिलेश यादव और कई क्रिकेटर्स भी मौजूद थे. शादी 18 नवंबर को होगी.

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने शनिवार को एक भव्य समारोह में सगाई कर ली. सगाई लखनऊ (Lucknow) के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में पारंपरिक रस्मों के साथ सम्पन्न हुई.

जैसे ही रिंकू ने प्रिया को सगाई की अंगूठी पहनाई, वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. इस इमोशनल पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रिंग पहनते ही रो पड़ीं सांसद प्रिया सरोज

सगाई समारोह के दौरान जब रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने प्रिया सरोज (Priya Saroj) को अंगूठी पहनाई, तो यह लम्हा काफी भावुक कर देने वाला था. सपा सांसद प्रिया सरोज इस मौके पर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखों से आंसू बह निकले.

हालांकि उन्होंने खुद को संयमित करते हुए इस यादगार पल को मुस्कान के साथ पूरा किया. रिंग सेरेमनी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं.

Read More: IAS Transfer in UP: 38 आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल, 8 जिलों में बदले डीएम, रिंकू सिंह राही की जालौन में तैनाती

द सेंट्रम होटल में हुआ भव्य आयोजन, 300 मेहमान बने गवाह

सगाई का आयोजन लखनऊ (Lucknow) के सबसे महंगे होटलों में शुमार ‘द सेंट्रम’ में किया गया था. बताया जा रहा है कि इस फाइव स्टार होटल में एक प्लेट की कीमत कम से कम 5000 से 6000 रुपये तक है.

Read More: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब

ऐसे में इस शाही सगाई की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है. आयोजन में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त समेत लगभग 300 खास मेहमान शामिल हुए. इससे पहले इसी होटल में क्रिकेटर कुलदीप यादव की सगाई भी हो चुकी है.

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

समारोह में शामिल हुए राजनीतिक और खेल जगत के दिग्गज

रिंकू सिंह (Rinku Singh) और प्रिया सरोज (Priya Saroj) की सगाई (Engagement) में राजनीतिक और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपनी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के साथ कार्यक्रम में पहुंचे.

इसके अलावा बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कई क्रिकेटर और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी समारोह की रौनक बने. रिंकू सिंह (Rinku Singh) सफेद शेरवानी में बेहद रॉयल दिख रहे थे जबकि प्रिया सरोज (Priya Saroj) ने हल्के गुलाबी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था.

आईपीएल के सुपरस्टार रिंकू और सांसद प्रिया की जोड़ी बनी चर्चा का केंद्र

आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह ने अपनी मेहनत से एक बड़ी पहचान बनाई है. केकेआर ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

वहीं प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मछलीशहर सीट से सांसद हैं और उनके पिता Tufani Saroj भी पूर्व सांसद रह चुके हैं. दोनों परिवारों की प्रतिष्ठा और सम्पन्नता इस सगाई समारोह में साफ नजर आई. दोनों की जोड़ी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

18 नवंबर को होगी शादी, फैन्स को है ग्रैंड वेडिंग का इंतजार

सगाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शादी कब होगी. सूत्रों के अनुसार, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी आगामी 18 नवंबर 2025 को होगी. ऐसे में यह कपल अब जीवनभर के बंधन में बंधने की ओर अग्रसर है. फैन्स को अब उनकी शादी की तैयारियों और तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है.

08 Jun 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की सगाई ! रिंग पहनते ही भावुक हुईं सपा सांसद, इस फाइव स्टार में हुआ समारोह

Rinku Singh Priya Saroj

Rinku Singh Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने शनिवार को एक भव्य समारोह में सगाई कर ली. सगाई लखनऊ (Lucknow) के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में पारंपरिक रस्मों के साथ सम्पन्न हुई.

जैसे ही रिंकू ने प्रिया को सगाई की अंगूठी पहनाई, वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. इस इमोशनल पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रिंग पहनते ही रो पड़ीं सांसद प्रिया सरोज

सगाई समारोह के दौरान जब रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने प्रिया सरोज (Priya Saroj) को अंगूठी पहनाई, तो यह लम्हा काफी भावुक कर देने वाला था. सपा सांसद प्रिया सरोज इस मौके पर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखों से आंसू बह निकले.

हालांकि उन्होंने खुद को संयमित करते हुए इस यादगार पल को मुस्कान के साथ पूरा किया. रिंग सेरेमनी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं.

द सेंट्रम होटल में हुआ भव्य आयोजन, 300 मेहमान बने गवाह

सगाई का आयोजन लखनऊ (Lucknow) के सबसे महंगे होटलों में शुमार ‘द सेंट्रम’ में किया गया था. बताया जा रहा है कि इस फाइव स्टार होटल में एक प्लेट की कीमत कम से कम 5000 से 6000 रुपये तक है.

ऐसे में इस शाही सगाई की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है. आयोजन में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त समेत लगभग 300 खास मेहमान शामिल हुए. इससे पहले इसी होटल में क्रिकेटर कुलदीप यादव की सगाई भी हो चुकी है.

समारोह में शामिल हुए राजनीतिक और खेल जगत के दिग्गज

रिंकू सिंह (Rinku Singh) और प्रिया सरोज (Priya Saroj) की सगाई (Engagement) में राजनीतिक और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपनी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के साथ कार्यक्रम में पहुंचे.

इसके अलावा बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कई क्रिकेटर और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी समारोह की रौनक बने. रिंकू सिंह (Rinku Singh) सफेद शेरवानी में बेहद रॉयल दिख रहे थे जबकि प्रिया सरोज (Priya Saroj) ने हल्के गुलाबी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था.

आईपीएल के सुपरस्टार रिंकू और सांसद प्रिया की जोड़ी बनी चर्चा का केंद्र

आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह ने अपनी मेहनत से एक बड़ी पहचान बनाई है. केकेआर ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

वहीं प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मछलीशहर सीट से सांसद हैं और उनके पिता Tufani Saroj भी पूर्व सांसद रह चुके हैं. दोनों परिवारों की प्रतिष्ठा और सम्पन्नता इस सगाई समारोह में साफ नजर आई. दोनों की जोड़ी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

18 नवंबर को होगी शादी, फैन्स को है ग्रैंड वेडिंग का इंतजार

सगाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शादी कब होगी. सूत्रों के अनुसार, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी आगामी 18 नवंबर 2025 को होगी. ऐसे में यह कपल अब जीवनभर के बंधन में बंधने की ओर अग्रसर है. फैन्स को अब उनकी शादी की तैयारियों और तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है.

Latest News

UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अधिकारियों का तबादला...
Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत
Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन
Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी
12 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को अचानक मिल सकती है खुशखबरी ! जानिए मेष से मीन तक का राशिफल
CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा
Gold-Silver Price Today 10 July 2026: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले जानिए आज का ताजा रेट

Follow Us