Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल

फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे: Image Credit Original Source

फतेहपुर के रतनसेनपुर गौती गांव में बारात के दौरान हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. इस घटना में महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का रतनसेनपुर गौती गांव मंगलवार सुबह अचानक जंग का मैदान बन गया. कुछ दिन पहले बारात में हुई कहासुनी ने ऐसा रूप लिया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. लाठी-डंडों से हुई इस हिंसक झड़प में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रहीं और कुल 15 लोग घायल हो गए. घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, हालांकि युगान्तर प्रवाह इसकी पुष्टि नहीं करता है.

बारात की छोटी कहासुनी से बिगड़ी बात

घटना की जड़ 17 अप्रैल को अफोई गांव में निकली एक बारात से जुड़ी है. रतनसेनपुर गौती निवासी संतोष कुमार पासवान अपने दोस्त आशीष कुमार की बारात में शामिल होने गए थे. वहीं सलेमपुर मंडवा निवासी सुशील, नीरज और तूफान से किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हो गई थी. उस समय तो लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव और रंजिश बनी रही.

खेत जाते समय घेराव, फिर बोला हमला

मंगलवार को संतोष कुमार सलेमपुर गांव में अपने खेत की जुताई करने पहुंचे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया. किसी तरह संतोष वहां से निकलकर घर पहुंचे और परिवार को पूरी बात बताई. लेकिन कुछ ही देर बाद सुशील और उसके साथी गाड़ियों में भरकर संतोष के घर पहुंच गए. वहां पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू हुई और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया. अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई.

महिलाएं भी भिड़ीं, गांव में मची चीख-पुकार, चली लाठियां

हमले के दौरान घर की महिलाएं भी बाहर निकल आईं और अपने परिजनों के साथ मोर्चा संभाल लिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के पुरुष और महिलाएं आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे. गांव की गलियां चीख-पुकार और हंगामे से भर गईं. आसपास मौजूद लोग इस हिंसक मंजर को देखते रहे, लेकिन कोई बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं कर सका. वायरल हो रहे वीडियो में भी कई लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं.

Read More: फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ

दोनों पक्षों से 15 घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 15 लोग घायल हुए हैं. एक पक्ष से रोशन लाल, संतोषी देवी, विमला देवी, रामरती देवी और संतोष कुमार घायल हुए हैं. वहीं दूसरे पक्ष से मालती देवी, कृष्णावती, रवि, रचना देवी, शिलावती, सुनील, सुशील, लालती देवी, गंगावती, सियावती निवासी कटोघन और नंदनी देवी निवासी अकोई घायल हुई हैं. सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Read More: UP में ग्रामीणों ने खुद बना डाला पुल: फिर जागा सिस्टम ! अब 27 करोड़ से होगा निर्माण, 40 सालों से थी मांग

शादी के बाद रिश्तेदारों के साथ पहुंचे हमलावर

जानकारी के मुताबिक सुनील की बहन कांति देवी की शादी एक दिन पहले ही संपन्न हुई थी. बारात छीमी पुरइन गांव से आई थी और रिश्तेदार गांव में ही मौजूद थे. मंगलवार को विदाई के बाद सुशील, सुनील और अन्य रिश्तेदार गाड़ियों में भरकर संतोष के घर पहुंचे और हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच अवैध शराब बनाने की शिकायत और 16 बिस्वा जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार

पुलिस ने संभाला मोर्चा, आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है और मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है.

22 Apr 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र का रतनसेनपुर गौती गांव मंगलवार सुबह अचानक जंग का मैदान बन गया. कुछ दिन पहले बारात में हुई कहासुनी ने ऐसा रूप लिया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. लाठी-डंडों से हुई इस हिंसक झड़प में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल रहीं और कुल 15 लोग घायल हो गए. घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, हालांकि युगान्तर प्रवाह इसकी पुष्टि नहीं करता है.

बारात की छोटी कहासुनी से बिगड़ी बात

घटना की जड़ 17 अप्रैल को अफोई गांव में निकली एक बारात से जुड़ी है. रतनसेनपुर गौती निवासी संतोष कुमार पासवान अपने दोस्त आशीष कुमार की बारात में शामिल होने गए थे. वहीं सलेमपुर मंडवा निवासी सुशील, नीरज और तूफान से किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हो गई थी. उस समय तो लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव और रंजिश बनी रही.

खेत जाते समय घेराव, फिर बोला हमला

मंगलवार को संतोष कुमार सलेमपुर गांव में अपने खेत की जुताई करने पहुंचे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया. किसी तरह संतोष वहां से निकलकर घर पहुंचे और परिवार को पूरी बात बताई. लेकिन कुछ ही देर बाद सुशील और उसके साथी गाड़ियों में भरकर संतोष के घर पहुंच गए. वहां पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू हुई और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया. अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई.

महिलाएं भी भिड़ीं, गांव में मची चीख-पुकार, चली लाठियां

हमले के दौरान घर की महिलाएं भी बाहर निकल आईं और अपने परिजनों के साथ मोर्चा संभाल लिया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के पुरुष और महिलाएं आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे. गांव की गलियां चीख-पुकार और हंगामे से भर गईं. आसपास मौजूद लोग इस हिंसक मंजर को देखते रहे, लेकिन कोई बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं कर सका. वायरल हो रहे वीडियो में भी कई लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं.

दोनों पक्षों से 15 घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 15 लोग घायल हुए हैं. एक पक्ष से रोशन लाल, संतोषी देवी, विमला देवी, रामरती देवी और संतोष कुमार घायल हुए हैं. वहीं दूसरे पक्ष से मालती देवी, कृष्णावती, रवि, रचना देवी, शिलावती, सुनील, सुशील, लालती देवी, गंगावती, सियावती निवासी कटोघन और नंदनी देवी निवासी अकोई घायल हुई हैं. सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

शादी के बाद रिश्तेदारों के साथ पहुंचे हमलावर

जानकारी के मुताबिक सुनील की बहन कांति देवी की शादी एक दिन पहले ही संपन्न हुई थी. बारात छीमी पुरइन गांव से आई थी और रिश्तेदार गांव में ही मौजूद थे. मंगलवार को विदाई के बाद सुशील, सुनील और अन्य रिश्तेदार गाड़ियों में भरकर संतोष के घर पहुंचे और हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच अवैध शराब बनाने की शिकायत और 16 बिस्वा जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है और मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है.

Latest News

आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
09 अगस्त 2026, रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है. कुछ जातकों को नौकरी, कारोबार...
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई
Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख
आज का राशिफल 05 अगस्त 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा सम्मान, तुला और मकर राशि के लोग रहें सतर्क

Follow Us