Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP के इस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड: प्लेटफार्म बदलते ही मची अफरा-तफरी, 2 डिप्टी स्टेशन मास्टर सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर रेलवे स्टेशन में अचानक ट्रेन के प्लेटफार्म बदलते ही मची भगदड़: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म बदलने की देरी से हुई घोषणा ने यात्रियों को खतरे में डाल दिया. लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन पहले प्लेटफार्म नंबर 1 पर दिखाई गई, लेकिन अंतिम समय में उसे प्लेटफार्म नंबर 2 पर रोक दिया गया. अफरा-तफरी में यात्रियों ने ट्रैक पार किया और बड़ा हादसा टल गया.

Fatehpur Railway News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई. मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन का प्लेटफार्म आखिरी समय में बदल दिए जाने से स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात बन गए. ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में यात्रियों ने बच्चों और सामान के साथ रेलवे ट्रैक पार करना शुरू कर दिया. इस दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया. घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने दो डिप्टी स्टेशन मास्टरों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है.

बोर्ड पर एक नंबर प्लेटफार्म, पहुंची दूसरे नंबर पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से फतेहपुर स्टेशन पहुंची. स्टेशन के इन्क्वारी बोर्ड और डिजिटल डिस्प्ले में ट्रेन का आगमन प्लेटफार्म नंबर 1 पर दिखाया गया था. इसी सूचना के आधार पर बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफार्म नंबर 1 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे.

 कई परिवार छोटे बच्चों और भारी सामान के साथ पहले से प्लेटफार्म पर मौजूद थे. लेकिन जैसे ही ट्रेन स्टेशन के आउटर के पास पहुंची, अचानक घोषणा हुई कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर आएगी. यह सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों को समझ नहीं आया कि इतने कम समय में प्लेटफार्म कैसे बदल गया.

ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में यात्रियों ने पार किया रेलवे ट्रैक

ट्रेन छूटने के डर में यात्रियों ने फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे रेलवे ट्रैक पार करना शुरू कर दिया. कुछ ही मिनटों में प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 2 की ओर भागते यात्रियों की भीड़ दिखाई देने लगी. महिलाएं बच्चों को संभालते हुए दौड़ रही थीं जबकि कई यात्री भारी बैग और सामान लेकर ट्रैक पार कर रहे थे. इस दौरान स्टेशन पर बेहद खतरनाक स्थिति बन गई. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक युवक ट्रेन में चढ़ने की जल्दी में ट्रेन के बेहद करीब पहुंच गया और उसकी जान पर बन आई. प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों और रेलवे कर्मचारियों ने तेजी दिखाते हुए युवक को बाहर खींच लिया, जिससे वह हादसे का शिकार होने से बच गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

रेलवे अधिकारियों की सफाई, हो सकते हैं तकनीकी कारण

घटना के बाद रेलवे प्रशासन पर गंभीर सवाल उठने लगे तो डीआरएम कार्यालय की ओर से सफाई जारी की गई. डीआरएम के पीआरओ अमित सिंह ने कहा कि कई बार तकनीकी कारणों से प्लेटफार्म बदलना पड़ता है. उन्होंने दावा किया कि यात्रियों को प्लेटफार्म परिवर्तन की सूचना समय से देने का प्रयास किया जाता है ताकि लोग सुरक्षित तरीके से दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंच सकें.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

बड़ी कार्रवाई, दो डिप्टी स्टेशन मास्टर निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने शनिवार को दो डिप्टी एसएस यानी उप स्टेशन अधीक्षक अर्चना और निशा देवी को निलंबित कर दिया. साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. रेलवे विभाग के अनुसार स्टेशन संचालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना डिप्टी एसएस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है. इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में खलबली मची हुई है.

24 May 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

UP के इस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड: प्लेटफार्म बदलते ही मची अफरा-तफरी, 2 डिप्टी स्टेशन मास्टर सस्पेंड

Fatehpur Railway News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई. मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन का प्लेटफार्म आखिरी समय में बदल दिए जाने से स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात बन गए. ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में यात्रियों ने बच्चों और सामान के साथ रेलवे ट्रैक पार करना शुरू कर दिया. इस दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया. घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने दो डिप्टी स्टेशन मास्टरों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है.

बोर्ड पर एक नंबर प्लेटफार्म, पहुंची दूसरे नंबर पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से फतेहपुर स्टेशन पहुंची. स्टेशन के इन्क्वारी बोर्ड और डिजिटल डिस्प्ले में ट्रेन का आगमन प्लेटफार्म नंबर 1 पर दिखाया गया था. इसी सूचना के आधार पर बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफार्म नंबर 1 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे.

 कई परिवार छोटे बच्चों और भारी सामान के साथ पहले से प्लेटफार्म पर मौजूद थे. लेकिन जैसे ही ट्रेन स्टेशन के आउटर के पास पहुंची, अचानक घोषणा हुई कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर आएगी. यह सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों को समझ नहीं आया कि इतने कम समय में प्लेटफार्म कैसे बदल गया.

ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में यात्रियों ने पार किया रेलवे ट्रैक

ट्रेन छूटने के डर में यात्रियों ने फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे रेलवे ट्रैक पार करना शुरू कर दिया. कुछ ही मिनटों में प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 2 की ओर भागते यात्रियों की भीड़ दिखाई देने लगी. महिलाएं बच्चों को संभालते हुए दौड़ रही थीं जबकि कई यात्री भारी बैग और सामान लेकर ट्रैक पार कर रहे थे. इस दौरान स्टेशन पर बेहद खतरनाक स्थिति बन गई. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक युवक ट्रेन में चढ़ने की जल्दी में ट्रेन के बेहद करीब पहुंच गया और उसकी जान पर बन आई. प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों और रेलवे कर्मचारियों ने तेजी दिखाते हुए युवक को बाहर खींच लिया, जिससे वह हादसे का शिकार होने से बच गया.

रेलवे अधिकारियों की सफाई, हो सकते हैं तकनीकी कारण

घटना के बाद रेलवे प्रशासन पर गंभीर सवाल उठने लगे तो डीआरएम कार्यालय की ओर से सफाई जारी की गई. डीआरएम के पीआरओ अमित सिंह ने कहा कि कई बार तकनीकी कारणों से प्लेटफार्म बदलना पड़ता है. उन्होंने दावा किया कि यात्रियों को प्लेटफार्म परिवर्तन की सूचना समय से देने का प्रयास किया जाता है ताकि लोग सुरक्षित तरीके से दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंच सकें.

बड़ी कार्रवाई, दो डिप्टी स्टेशन मास्टर निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने शनिवार को दो डिप्टी एसएस यानी उप स्टेशन अधीक्षक अर्चना और निशा देवी को निलंबित कर दिया. साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. रेलवे विभाग के अनुसार स्टेशन संचालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना डिप्टी एसएस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है. इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में खलबली मची हुई है.

Latest News

Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पक्के तालाब में शुक्रवार शाम नहाते समय 11वीं कक्षा का छात्र गहरे पानी में...
Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे
Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम
लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान
Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण
Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us