Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन
उत्तर प्रदेश में बदल जाएगा सर्किल रेट, अब इस तरीके से होगा मूल्यांकन (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश में सर्किल रेट निर्धारण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब 3 मीटर चौड़ी गलियों से लेकर 30 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों तक अलग-अलग श्रेणियों में संपत्तियों का मूल्यांकन होगा. नई व्यवस्था से जमीन, मकान, दुकान और फ्लैट की कीमत तय करने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान बनेगी.

UP Kanpur Circle Rate: उत्तर प्रदेश सरकार सर्किल रेट निर्धारण की प्रक्रिया को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है. एक अगस्त से कानपुर में संशोधित सर्किल रेट लागू किए जाएंगे, जबकि पूरे प्रदेश के लिए समान दिशा-निर्देश लागू होंगे. नई व्यवस्था में पहली बार संकरी गलियों की संपत्तियों का अलग मूल्यांकन होगा, जिससे खरीदारों और संपत्ति मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है.

अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा मूल्यांकन

अब तक सर्किल रेट तय करते समय केवल 9 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़कों पर स्थित संपत्तियों का अलग मूल्यांकन किया जाता था. जबकि संकरी गलियों की संपत्तियों का सर्किल रेट पूरे क्षेत्र के औसत के आधार पर निर्धारित होता था. नई व्यवस्था में 3 मीटर चौड़ी गलियों को भी सर्वे में शामिल किया जाएगा, जिससे ऐसी संपत्तियों का वास्तविक मूल्यांकन संभव हो सकेगा.

दो अलग-अलग तरीकों से होगा सर्वे

नई व्यवस्था के तहत संपत्तियों का मूल्यांकन दो आधारों पर किया जाएगा.

पहला - रोड सेगमेंट आधारित मूल्यांकन

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

इसमें हाईवे, वीआईपी रोड, मॉल रोड, बिरहाना रोड जैसी प्रमुख सड़कों पर स्थित संपत्तियों का अलग से मूल्यांकन किया जाएगा.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

दूसरा - रोड सेगमेंट से इतर संपत्तियों का मूल्यांकन

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

इस श्रेणी में भवन निर्माण की गुणवत्ता, सबमर्सिबल पंप, बोरवेल, भवन का उपयोग, कृषि फार्म, गलियों की चौड़ाई समेत कई मानकों के आधार पर सर्किल रेट तय किया जाएगा. इन सभी का एक मानकीकृत इंडेक्स भी तैयार किया जाएगा.

सड़क की चौड़ाई के अनुसार तय होंगे नए सर्किल रेट

नई व्यवस्था में सड़क की चौड़ाई के आधार पर संपत्तियों की अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई हैं.

  • 0 से 3 मीटर.
  • 3 से 6 मीटर.
  • 6 से 9 मीटर.
  • 9 से 12 मीटर.
  • 12 से 15 मीटर.
  • 15 से 18 मीटर.
  • 18 से 30 मीटर.
  • 30 मीटर से अधिक.

इस बदलाव के बाद संकरी गलियों में स्थित संपत्तियों के खरीदारों को अनावश्यक रूप से अधिक सर्किल रेट का भुगतान नहीं करना पड़ेगा.

फ्लैट और गांवों की भी होगी नई श्रेणी

नई नीति में फ्लैटों को तीन वर्गों में बांटा जाएगा.

  1. सामान्य.
  2. विशिष्ट.
  3. अतिविशिष्ट.

अतिविशिष्ट श्रेणी में प्रीमियम फ्लैट शामिल किए जाएंगे. वहीं गांव और मोहल्लों को नगरीय, अर्द्धनगरीय और ग्रामीण श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा, जिससे संपत्तियों का मूल्यांकन अधिक सटीक हो सके.

पहली बार बनेगी सरल मार्गदर्शिका

सर्किल रेट की गणना को आम लोगों के लिए आसान बनाने के उद्देश्य से पहली बार एक विस्तृत मार्गदर्शिका तैयार की जा रही है. इसमें उदाहरणों और गणना के सरल सूत्रों के माध्यम से बताया जाएगा कि किसी भी मोहल्ले या सड़क पर स्थित जमीन, मकान, दुकान या फ्लैट का सर्किल रेट कैसे निर्धारित किया जाएगा. सरकार इसकी डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराने की भी तैयारी कर रही है.

एक अगस्त से लागू होगी नई व्यवस्था

कानपुर में एक अगस्त से संशोधित सर्किल रेट लागू किए जाने की तैयारी चल रही है. इसके साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में सर्किल रेट निर्धारण के लिए समान सामान्य दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे. एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी के अनुसार सर्वे का कार्य जारी है और रिपोर्ट के आधार पर नई दरें लागू की जाएंगी.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us