Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार
फतेहपुर हाईवे लूट गैंग को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पकड़ा: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली पुलिस ने नेशनल हाईवे पर ट्रक चालकों को निशाना बनाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने घेराबंदी के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. आरोपियों के कब्जे से हथियार, मोबाइल, नकदी, सिम कार्ड और अन्य सामान बरामद हुआ.

Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस को हाईवे पर लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं के मामले में बड़ी सफलता मिली है. खागा कोतवाली पुलिस ने प्रयागराज से कानपुर के बीच सक्रिय एक अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह हाईवे किनारे खड़े ट्रकों में सो रहे चालकों और खलासियों को निशाना बनाकर मोबाइल, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी करता था.

चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात खागा कोतवाली पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान अमाव अंडरपास से आगे प्रयागराज की ओर से आ रही एक सफेद रंग की अर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया गया. खुद को घिरता देख कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए घेराबंदी की और चारों आरोपियों को सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया.

हाईवे पर ट्रक चालकों को बनाते थे निशाना

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद ओसामा ने पुलिस को बताया कि उसका गिरोह प्रयागराज से कानपुर के बीच नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रकों की रेकी करता था. जब चालक और खलासी ट्रक के केबिन में सो जाते थे, तब गिरोह उनके मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर फरार हो जाता था.

बताया जा रहा है कि 10 जुलाई को भोगलपुर मोड़ के पास खड़े एक ट्रक से बिहार के गया निवासी चालक विकास कुमार और उसके साथी का मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये नकद तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज भी इसी गिरोह ने चोरी किए थे.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

प्रयागराज में बेचे जाते थे चोरी के मोबाइल

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह चोरी किए गए मोबाइल फोन प्रयागराज में आदर्श केसरवानी नामक व्यक्ति की दुकान पर बेच देता था. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

कौन हैं ये चारों शातिर आरोपी?

पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं:

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

  • मोहम्मद ओसामा निवासी उमरी बमरौली, थाना पूरामुफ्ती, प्रयागराज.
  • मोहम्मद शमीर निवासी जैतपुर हनुमानगंज, थाना सराय इनायत, प्रयागराज.
  • मोहम्मद सुहैब निवासी पूरामुफ्ती, प्रयागराज.
  • मोहम्मद रफीक निवासी पूरामुफ्ती, प्रयागराज.
मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं नौ मुकदमे

जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी मोहम्मद ओसामा के खिलाफ हत्या, लूट और विस्फोटक अधिनियम समेत कुल नौ आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं. वहीं आरोपी मोहम्मद शमीर के खिलाफ झारखंड के जामताड़ा साइबर थाना क्षेत्र में भी मामला दर्ज है.

एसपी अभिमन्यु मांगलिक के क्या बताया?

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि खागा कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर सक्रिय अंतरजनपदीय गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है. गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान

Follow Us