Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर के अक्षय पटेल बने IAS: दूसरे प्रयास में यूपीएससी 2024 पास कर रचा इतिहास, जिले में खुशी की लहर

फतेहपुर के अक्षय पटेल बने IAS जानिए क्या रहा सफलता का मूलमंत्र: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बसंतीखेड़ा गांव के अक्षय पटेल ने यूपीएससी 2024 परीक्षा में सफलता हासिल कर आइएएस अधिकारी बन गए हैं. दूसरे प्रयास में मिली इस उपलब्धि पर गांव में जश्न का माहौल है. पिता अमर सिंह पटेल बीईओ हैं जबकि बड़ा भाई अभिषेक पटेल भारतीय वायुसेना में कार्यरत है.

Fatehpur IAS Akshay Patel: यूपी के फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील के बसंतीखेड़ा गांव के अक्षय पटेल ने यूपीएससी 2024 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए आइएएस बनने का सपना साकार कर दिखाया है. दूसरे प्रयास में मिली इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है. अक्षय का कहना है कि जब लक्ष्य पर पूरा फोकस किया जाए, तो सफलता निश्चित होती है. 

बचपन से था प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना

बसंतीखेड़ा गांव के मूल निवासी अक्षय पटेल बचपन से ही आइएएस बनने का सपना देखते थे. उनके पिता अमर सिंह पटेल शिक्षा विभाग में बीईओ के पद पर जालौन में कार्यरत हैं, जबकि परिवार कानपुर नगर के कोयला नगर में रहता है. अक्षय की प्राथमिक शिक्षा कानपुर में हुई और उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही तय कर लिया था कि वे सिविल सेवा में जाएंगे और देश के लिए काम करेंगे.

गुरु हरराय एकेडमी से की शुरुआती पढ़ाई

अक्षय ने वर्ष 2016 में गुरु हरराय एकेडमी, नौबस्ता से दसवीं और 2018 में बारहवीं की परीक्षा पास की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानुजन कॉलेज से मैथ्स ऑनर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी और दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहकर चार साल तक दिन-रात मेहनत की.

पहले प्रयास में मेंस तक पहुंचे, दूसरे में मिली सफलता

अक्षय पटेल ने पहली बार वर्ष 2023 में यूपीएससी परीक्षा दी थी, लेकिन वे मेंस तक पहुंचकर चयन से वंचित रह गए. इस असफलता के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तैयारी में और अधिक मेहनत झोंक दी. वर्ष 2024 के दूसरे प्रयास में उन्होंने न केवल परीक्षा पास की, बल्कि इंटरव्यू तक सफल होकर आइएएस बनने का गौरव हासिल किया.

Read More: Fatehpur Murder News: फतेहपुर में किसान की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर अरहर के खेत में फेंका शव, बेटी ने देखी लाश तो मचा कोहराम

परिवार ने दी हर कदम पर प्रेरणा

अक्षय पटेल अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे माता अर्चना पटेल, पिता अमर सिंह पटेल, बड़े भाई अभिषेक पटेल और भाभी नंदनी पटेल का अहम योगदान रहा. बड़े भाई अभिषेक भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं, जबकि मां और भाभी गृहणी हैं. उनकी बहन आंचल पटेल दिल्ली में पढ़ाई कर रही हैं. परिवार ने हमेशा उनके हौसलों को बढ़ाया और मुश्किल वक्त में साथ दिया.

Read More: Fatehpur News: चिर निद्रा में सो गए हादसे में जान गंवाने वाले 4 युवक, भिटौरा घाट पर एक साथ जलीं तीन चिताएं

युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश

मीडिया से बातचीत करते हुए अक्षय पटेल ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि तैयारी के दौरान मन में भटकाव नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी लक्ष्य पर पूरी तरह फोकस कर लेता है, तो सफलता तय होती है. उन्होंने बताया कि वे रोज़ाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे और अपने रूटीन में अनुशासन को सबसे बड़ा हथियार बनाया.

Read More: UPSC Shambhavi Tiwari: फतेहपुर की शांभवी तिवारी बनीं IAS, हासिल की 46वीं रैंक, ख़बर सुनते ही छलके बाबा के आंसू

31 Oct 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

फतेहपुर के अक्षय पटेल बने IAS: दूसरे प्रयास में यूपीएससी 2024 पास कर रचा इतिहास, जिले में खुशी की लहर

Fatehpur IAS Akshay Patel: यूपी के फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील के बसंतीखेड़ा गांव के अक्षय पटेल ने यूपीएससी 2024 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए आइएएस बनने का सपना साकार कर दिखाया है. दूसरे प्रयास में मिली इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है. अक्षय का कहना है कि जब लक्ष्य पर पूरा फोकस किया जाए, तो सफलता निश्चित होती है. 

बचपन से था प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना

बसंतीखेड़ा गांव के मूल निवासी अक्षय पटेल बचपन से ही आइएएस बनने का सपना देखते थे. उनके पिता अमर सिंह पटेल शिक्षा विभाग में बीईओ के पद पर जालौन में कार्यरत हैं, जबकि परिवार कानपुर नगर के कोयला नगर में रहता है. अक्षय की प्राथमिक शिक्षा कानपुर में हुई और उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही तय कर लिया था कि वे सिविल सेवा में जाएंगे और देश के लिए काम करेंगे.

गुरु हरराय एकेडमी से की शुरुआती पढ़ाई

अक्षय ने वर्ष 2016 में गुरु हरराय एकेडमी, नौबस्ता से दसवीं और 2018 में बारहवीं की परीक्षा पास की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानुजन कॉलेज से मैथ्स ऑनर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी और दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहकर चार साल तक दिन-रात मेहनत की.

पहले प्रयास में मेंस तक पहुंचे, दूसरे में मिली सफलता

अक्षय पटेल ने पहली बार वर्ष 2023 में यूपीएससी परीक्षा दी थी, लेकिन वे मेंस तक पहुंचकर चयन से वंचित रह गए. इस असफलता के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तैयारी में और अधिक मेहनत झोंक दी. वर्ष 2024 के दूसरे प्रयास में उन्होंने न केवल परीक्षा पास की, बल्कि इंटरव्यू तक सफल होकर आइएएस बनने का गौरव हासिल किया.

परिवार ने दी हर कदम पर प्रेरणा

अक्षय पटेल अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे माता अर्चना पटेल, पिता अमर सिंह पटेल, बड़े भाई अभिषेक पटेल और भाभी नंदनी पटेल का अहम योगदान रहा. बड़े भाई अभिषेक भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं, जबकि मां और भाभी गृहणी हैं. उनकी बहन आंचल पटेल दिल्ली में पढ़ाई कर रही हैं. परिवार ने हमेशा उनके हौसलों को बढ़ाया और मुश्किल वक्त में साथ दिया.

युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश

मीडिया से बातचीत करते हुए अक्षय पटेल ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि तैयारी के दौरान मन में भटकाव नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी लक्ष्य पर पूरी तरह फोकस कर लेता है, तो सफलता तय होती है. उन्होंने बताया कि वे रोज़ाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे और अपने रूटीन में अनुशासन को सबसे बड़ा हथियार बनाया.

Latest News

Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
फतेहपुर में जिला महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद है, जिससे गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कॉलेज रेफर किया...
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री
UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ
आज का राशिफल 09 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी

Follow Us