Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट ! पिता-पुत्री की मौत दो घायल, थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फतेहपुर के रेवाड़ी खुर्द की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव में सोमवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हो गया. हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई जबकि बेटा और दूध बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद लापरवाही के चलते एसपी ने थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया आबादी के बीच संचालित पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ. हादसे में 55 वर्षीय नूर मोहम्मद और उनकी बेटी तैयबा (20) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और एक दूध बेचने वाला युवक गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद एसपी ने चार पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है.

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके ने ली दो जिंदगियां

जानकारी के सुबह करीब सवा नौ बजे कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द निवासी नूर मोहम्मद अपने घर में आतिशबाजी बना रहे थे. तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और घर की कच्ची कोठरी भरभरा कर गिर गई. धमाके में नूर मोहम्मद और उनकी 20 वर्षीय पुत्री तैयबा की मौके पर मौत हो गई. जबकि 30 वर्षीय बेटा शेर मोहम्मद गंभीर रूप से झुलस गया. धमाके की आवाज पूरे गांव में सुनाई दी और लोग मौके पर दौड़ पड़े.

दूध बेचने वाला युवक भी गंभीररूप से घायल

धमाके के दौरान घर के पास से गुजर रहा दूधिया गुड्डू यादव निवासी लक्ष्मणपुर भी चपेट में आ गया. उसे भी गंभीर चोटें आईं. ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया. पहले उन्हें गोलपालगंज पीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मलबा हटाकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि नूर मोहम्मद की पत्नी हसीना के नाम पर आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस है, जो नवीनीकरण की प्रक्रिया में था.

थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

जांच में लापरवाही सामने आने पर एसपी ने सख्त कार्रवाई की है. उन्होंने कल्याणपुर थानाध्यक्ष शैलेश सिंह, दारोगा सौरभ शर्मा, हेड कांस्टेबल देव नारायण और कांस्टेबल बांके बिहारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. फिलहाल पुलिस फैक्ट्री से जुड़े दस्तावेज और घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है.

Read More: Fatehpur News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा कब्जा ! प्रशासनिक मिलीभगत के चलते नहीं हुई 67 की कार्रवाई, दाखिल है PIL

गांव में दहशत और मातम

रेवाड़ी खुर्द गांव इस हादसे से दहशत और मातम में डूब गया है. धमाका इतना तेज था कि पड़ोसी घरों की दीवारें हिल गईं और लोगों में भय का माहौल बन गया. ग्रामीणों का कहना है कि यदि धमाका दिन में थोड़ा देर बाद होता तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था. नूर मोहम्मद और उनकी बेटी की मौत से गांव में गमगीन माहौल है.

Read More: Fatehpur News: प्रेम में टूटा नयन, सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर ट्रेन के सामने लगा दी छलांग, मुस्लिम युवती से था संबंध

29 Sep 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट ! पिता-पुत्री की मौत दो घायल, थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया आबादी के बीच संचालित पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ. हादसे में 55 वर्षीय नूर मोहम्मद और उनकी बेटी तैयबा (20) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और एक दूध बेचने वाला युवक गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद एसपी ने चार पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है.

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके ने ली दो जिंदगियां

जानकारी के सुबह करीब सवा नौ बजे कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द निवासी नूर मोहम्मद अपने घर में आतिशबाजी बना रहे थे. तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और घर की कच्ची कोठरी भरभरा कर गिर गई. धमाके में नूर मोहम्मद और उनकी 20 वर्षीय पुत्री तैयबा की मौके पर मौत हो गई. जबकि 30 वर्षीय बेटा शेर मोहम्मद गंभीर रूप से झुलस गया. धमाके की आवाज पूरे गांव में सुनाई दी और लोग मौके पर दौड़ पड़े.

दूध बेचने वाला युवक भी गंभीररूप से घायल

धमाके के दौरान घर के पास से गुजर रहा दूधिया गुड्डू यादव निवासी लक्ष्मणपुर भी चपेट में आ गया. उसे भी गंभीर चोटें आईं. ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया. पहले उन्हें गोलपालगंज पीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मलबा हटाकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि नूर मोहम्मद की पत्नी हसीना के नाम पर आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस है, जो नवीनीकरण की प्रक्रिया में था.

थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

जांच में लापरवाही सामने आने पर एसपी ने सख्त कार्रवाई की है. उन्होंने कल्याणपुर थानाध्यक्ष शैलेश सिंह, दारोगा सौरभ शर्मा, हेड कांस्टेबल देव नारायण और कांस्टेबल बांके बिहारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. फिलहाल पुलिस फैक्ट्री से जुड़े दस्तावेज और घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है.

गांव में दहशत और मातम

रेवाड़ी खुर्द गांव इस हादसे से दहशत और मातम में डूब गया है. धमाका इतना तेज था कि पड़ोसी घरों की दीवारें हिल गईं और लोगों में भय का माहौल बन गया. ग्रामीणों का कहना है कि यदि धमाका दिन में थोड़ा देर बाद होता तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था. नूर मोहम्मद और उनकी बेटी की मौत से गांव में गमगीन माहौल है.

Latest News

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
करीब दो दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार ने आखिरकार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे...
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री

Follow Us