Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, 13 गिरफ्तार ! कई जगहों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

फतेहपुर में अवैध पटाखा के लिए लगातार छापेमारी (किशनपुर में निरीक्षण करती पुलिस): Image Credit Original Source

दीवाली से पहले फतेहपुर पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. एसपी के निर्देश पर कई थाना क्षेत्रों में देर रात छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी जब्त की गई. पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अभियान जारी है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में दीपावली से पहले बिना लाइसेंस पटाखा बेचने की तैयारी कर रहे कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. एसपी के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अब तक विभिन्न थाना क्षेत्रों से 13 लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी जब्त की गई है. पुलिस की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

राधानगर में आधी रात तक छापेमारी, तीन भाई गिरफ्तार

राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई की. करीब दो बजे तक चली छापेमारी में पुलिस ने तीन भाइयों जुबैर, शाहिद और वाहिद के घरों से छह बोरियों में भरा लगभग 135 किलो आतिशबाजी का सामान बरामद किया. सभी आरोपी बिना लाइसेंस पटाखों का स्टॉक कर रहे थे. पुलिस ने तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया. देर रात की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और कई दुकानदारों ने अपना अतिरिक्त माल हटाना शुरू कर दिया है.

हुसैनगंज और मवई चौराहे से दो गिरफ्तार, 10 बोरी पटाखे बरामद

हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. हुसैनगंज चौराहे और मवई चौराहे से पुलिस ने संतोष और विमल कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से 10 बोरियों से अधिक अवैध आतिशबाजी का सामान बरामद हुआ. पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपी बिना किसी लाइसेंस के थोक में पटाखे बेचने की तैयारी कर रहे थे. बरामद माल को जब्त कर थाने में रखा गया है और दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है.

असोथर में 412 किलो पटाखा बरामद, पांच चढ़े पुलिस के हत्थे

असोथर थाना पुलिस ने भी अवैध पटाखा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है. क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने कुल 412 किलो आतिशबाजी का सामान बरामद किया. इस मामले में नीरज गुप्ता, बाबू प्रसाद उर्फ बाबू टेलर, विपिनचंद्र, सौरभ और राजीव को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग गांवों में छोटे दुकानदारों को माल सप्लाई करते थे. बरामद सामान को सीज कर जांच की जा रही है. पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि ये पटाखे किन माध्यमों से यहां पहुंचे.

Read More: UP में ग्रामीणों ने खुद बना डाला पुल: फिर जागा सिस्टम ! अब 27 करोड़ से होगा निर्माण, 40 सालों से थी मांग

जाफरगंज में महिला के घर से मिला 90 किलो पटाखा

जाफरगंज थाना क्षेत्र के मउदेव बाजार बारा रोड में पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी अनीसा पत्नी वाजिद अली निवासी गौरा, थाना चांदपुर को पुलिस ने करीब 90 किलो अवैध पटाखों के साथ पकड़ा. बताया गया कि अनीसा अपने घर में ही इन पटाखों को बेचने की तैयारी कर रही थी. पुलिस ने माल जब्त कर महिला को जेल भेज दिया है. अधिकारी बताते हैं कि यह कार्रवाई जिलेभर में चल रहे अभियान का हिस्सा है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन

ललौली में पति-पत्नी पकड़े गए, परचून की दुकान में बेच रहे थे पटाखे

ललौली कस्बे के सताना मोहल्ले में पुलिस ने परचून की दुकान से पटाखे बेचते हुए एक दंपती को गिरफ्तार किया है. आरोपी वसीम अहमद और उनकी पत्नी तरन्नुम अपने घर में स्थित परचून की दुकान में भारी मात्रा में पटाखे बेच रहे थे. पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 21 किलो पटाखे जब्त किए हैं. बिना लाइसेंस पटाखा बेचने के मामले में दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि यह अभियान दीवाली तक लगातार जारी रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना रोकी जा सके.

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

किराना दुकानों पर भी जल्द पड़ेगा छापा

जानकारी के अनुसार, प्रशासन अब उन किराना दुकानों पर भी नजर रख रहा है जो दीवाली के दौरान घरेलू सामानों के साथ चोरी-छिपे पटाखे बेचते हैं. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में ऐसे कई दुकानदार हर साल अवैध पटाखा बिक्री से मुनाफा कमाते हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही औचक निरीक्षण शुरू किया जाएगा और जिन दुकानों में पटाखे पाए गए, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना लाइसेंस पटाखे न बेचें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

12 Oct 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, 13 गिरफ्तार ! कई जगहों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में दीपावली से पहले बिना लाइसेंस पटाखा बेचने की तैयारी कर रहे कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. एसपी के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अब तक विभिन्न थाना क्षेत्रों से 13 लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी जब्त की गई है. पुलिस की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

राधानगर में आधी रात तक छापेमारी, तीन भाई गिरफ्तार

राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में पुलिस ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई की. करीब दो बजे तक चली छापेमारी में पुलिस ने तीन भाइयों जुबैर, शाहिद और वाहिद के घरों से छह बोरियों में भरा लगभग 135 किलो आतिशबाजी का सामान बरामद किया. सभी आरोपी बिना लाइसेंस पटाखों का स्टॉक कर रहे थे. पुलिस ने तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया. देर रात की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और कई दुकानदारों ने अपना अतिरिक्त माल हटाना शुरू कर दिया है.

हुसैनगंज और मवई चौराहे से दो गिरफ्तार, 10 बोरी पटाखे बरामद

हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. हुसैनगंज चौराहे और मवई चौराहे से पुलिस ने संतोष और विमल कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया. दोनों के पास से 10 बोरियों से अधिक अवैध आतिशबाजी का सामान बरामद हुआ. पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपी बिना किसी लाइसेंस के थोक में पटाखे बेचने की तैयारी कर रहे थे. बरामद माल को जब्त कर थाने में रखा गया है और दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है.

असोथर में 412 किलो पटाखा बरामद, पांच चढ़े पुलिस के हत्थे

असोथर थाना पुलिस ने भी अवैध पटाखा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है. क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने कुल 412 किलो आतिशबाजी का सामान बरामद किया. इस मामले में नीरज गुप्ता, बाबू प्रसाद उर्फ बाबू टेलर, विपिनचंद्र, सौरभ और राजीव को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग गांवों में छोटे दुकानदारों को माल सप्लाई करते थे. बरामद सामान को सीज कर जांच की जा रही है. पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि ये पटाखे किन माध्यमों से यहां पहुंचे.

जाफरगंज में महिला के घर से मिला 90 किलो पटाखा

जाफरगंज थाना क्षेत्र के मउदेव बाजार बारा रोड में पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी अनीसा पत्नी वाजिद अली निवासी गौरा, थाना चांदपुर को पुलिस ने करीब 90 किलो अवैध पटाखों के साथ पकड़ा. बताया गया कि अनीसा अपने घर में ही इन पटाखों को बेचने की तैयारी कर रही थी. पुलिस ने माल जब्त कर महिला को जेल भेज दिया है. अधिकारी बताते हैं कि यह कार्रवाई जिलेभर में चल रहे अभियान का हिस्सा है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

ललौली में पति-पत्नी पकड़े गए, परचून की दुकान में बेच रहे थे पटाखे

ललौली कस्बे के सताना मोहल्ले में पुलिस ने परचून की दुकान से पटाखे बेचते हुए एक दंपती को गिरफ्तार किया है. आरोपी वसीम अहमद और उनकी पत्नी तरन्नुम अपने घर में स्थित परचून की दुकान में भारी मात्रा में पटाखे बेच रहे थे. पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 21 किलो पटाखे जब्त किए हैं. बिना लाइसेंस पटाखा बेचने के मामले में दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि यह अभियान दीवाली तक लगातार जारी रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना रोकी जा सके.

किराना दुकानों पर भी जल्द पड़ेगा छापा

जानकारी के अनुसार, प्रशासन अब उन किराना दुकानों पर भी नजर रख रहा है जो दीवाली के दौरान घरेलू सामानों के साथ चोरी-छिपे पटाखे बेचते हैं. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में ऐसे कई दुकानदार हर साल अवैध पटाखा बिक्री से मुनाफा कमाते हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही औचक निरीक्षण शुरू किया जाएगा और जिन दुकानों में पटाखे पाए गए, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना लाइसेंस पटाखे न बेचें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us