Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow News In Hindi

उत्तर-प्रदेश  लखनऊ 

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती तूफान का असर प्रदेश के कई जिलों में दिखाई दे सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. 29 से 31 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  लखनऊ 

UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. योगी सरकार इस मौके पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी. चित्रकूट के लालापुर में विशेष आयोजन होगा, जबकि अयोध्या, प्रयागराज और कानपुर समेत कई स्थानों पर रामायण पाठ, दीपदान और भजन कार्यक्रम होंगे.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह फतेहपुर के खजुहा स्थित ऐतिहासिक बावनी इमली की लोहे से बनी प्रतिकृति को व्यापारी नेता और ज्वेलरी क्राफ्टमैन बृजेश सोनी ने उपायुक्त उद्योग अजय कुमार गुप्ता को सौंपा है. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में 52 क्रांतिकारियों की शहादत की याद दिलाने वाली इस ऐतिहासिक धरोहर की प्रतिकृति को लखनऊ की ODOP गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा. इससे फतेहपुर के गौरवशाली इतिहास के साथ जिले के लौह फैब्रिकेशन उद्योग को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  लखनऊ 

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है. तत्कालीन प्रमुख सचिव और सेवानिवृत्त IAS अधिकारी योगेश कुमार को लखनऊ के गोमती नगर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है. 1198 पदों पर हुई इस भर्ती में नियमों की अनदेखी के आरोप लगे थे. तत्कालीन पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की फाइल भी शासन में लंबित है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  लखनऊ 

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. इस रकम से अलग विवेचना कक्ष, नए हॉस्टल-बैरक, पुलिस कार्यालय, बहुउद्देशीय हॉल, बाउंड्रीवाल और दूसरे जरूरी निर्माण कार्य कराए जाएंगे. अलग-अलग जिलों में होने वाले इन कार्यों को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  लखनऊ 

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की आयु तक पुनर्नियुक्ति के माध्यम से सेवाएं देने का अवसर प्रदान करने की तैयारी कर रही है. वर्तमान में सरकारी डॉक्टर 65 वर्ष की आयु तक सेवाएं दे रहे हैं. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  लखनऊ 

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. भारत मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में भारी से मूसलाधार बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है. वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज समेत कुछ जिलों में आकस्मिक बाढ़ का खतरा भी जताया गया है. राहत आयुक्त कार्यालय ने जिला प्रशासन को लगातार निगरानी और जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर 

Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान फतेहपुर के चौधराना निवासी और इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दूसरी बार "उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2025-26" से सम्मानित किया गया. लखनऊ राजभवन में आयोजित इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की वार्षिक बैठक में राज्यपाल एवं सोसाइटी की अध्यक्षा आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  लखनऊ 

यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अफसरों के तबादले किए हैं. मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद उन्हें वापस सिक्किम भेज दिया गया है. उनकी सेवा अवधि बढ़ने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसी के साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  लखनऊ 

लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान लखनऊ के गोमती नगर इलाके में बैंक कर्मचारी ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद वह हुसड़िया चौराहे के पास अपने किराए के घर पहुंचा, जहां बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. मृतका दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं और पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं. पति-पत्नी के बीच तलाक का मामला चल रहा था.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  फतेहपुर  लखनऊ 

UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही और अनावश्यक देरी पर UPPCL ने सख्त रुख अपनाया है. फतेहपुर के अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया, जबकि बरेली के अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है. कई अन्य अभियंताओं को भी चेतावनी मिली है. ऊर्जा विभाग ने साफ किया कि कनेक्शन के आवेदन लंबित रखने पर अब जिम्मेदारी तय होगी.
Read More...
उत्तर-प्रदेश  लखनऊ 

Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक उत्तर प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े कोटेदारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने उचित मूल्य दुकानदारों का कमीशन 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. साथ ही उन्हें अब ‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ के नाम से पहचान मिलेगी. केंद्र से अतिरिक्त 25 रुपये की मांग भी की गई है.
Read More...