Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के डिप्टी डायरेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ! परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

फतेहपुर के सूचना विभाग में तैनात डिप्टी डायरेक्टर सुधीर कुमार की संदिग्ध मौत (बाएं फाइल फोटो दाएं प्रतीकात्मक): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सूचना विभाग में डिप्टी डायरेक्टर पद पर तैनात सुधीर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रयागराज के जार्जटाउन इलाके में उनके शव मिलने से हड़कंप मच गया. परिवार ने डूबकर मौत होने पर सवाल जरूर उठाए हैं, लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में तैनात और प्रयागराज निवासी डिप्टी डायरेक्टर सुधीर कुमार (56) मंगलवार को घर से टहलने निकले थे बुधवार को प्रयागराज के जार्जटाउन क्षेत्र में नाले में उनका शव मिला. पुलिस ने शव बरामद कर मोबाइल के जरिए शिनाख्त की. नाले में शव मिलने के परिवार ने इस मौत पर कई सवाल उठाएं हैं. हालांकि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

घर से निकले थे घूमने, नहीं लौटे तो बढ़ी बेचैनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र महेवा दुर्गा नगर निवासी 56 वर्षीय सुधीर कुमार मंगलवार दोपहर पत्नी अंबालिका से कहकर घर से निकले कि पैदल टहलकर आते हैं. देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजन चिंता में पड़ गए. मोबाइल मिलाने की कोशिश की गई तो स्विच ऑफ मिला. परिवार ने आसपास खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला. रात में जब पुलिस की ओर से सूचना मिली कि एक नाले में मिले शव की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पत्नी और बेटे-बेटी रो-रोकर बेहाल हो गए.

गार्ड ने देखा था नाले में शव, पुलिस ने की पहचान

जार्जटाउन इलाके में पूर्व मुख्य न्यायाधीश वीएन खरे के आवास पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने नाले में एक शव देखा. उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान मृतक के पास मिला मोबाइल चेक किया और परिजनों से संपर्क किया. बुधवार को पत्नी, साले आशीष समेत अन्य रिश्तेदारों ने शव की पहचान कर ली. पुलिस ने घटना स्थल की बारीकी से जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डूबकर मौत पर सवाल, परिजनों ने नहीं लगाए आरोप

परिजनों ने नाले में शव मिलने पर कई सवाल उठाएं हैं हालांकि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है. परिवार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सच सामने आएगा. पुलिस के मुताबिक शरीर पर किसी तरह की गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं. मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस कॉल डिटेल, मूवमेंट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है.

Read More: Fatehpur News: कैंसर पीड़ित को ब्लड नहीं मिला? जिला अस्पताल ने बताया पूरा सच, 12 यूनिट खून देने का दावा

हाल में हुई थी बहाली, प्रतिदिन करते थे फतेहपुर आवाजाही

सुधीर कुमार सूचना विभाग में डिप्टी डायरेक्टर पद पर तैनात थे. बताया गया कि उन्नाव में तैनाती के दौरान लगभग तीन वर्ष पहले उन्हें निलंबित किया गया था. शासन की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाल ही में उन्हें बहाल किया गया और फतेहपुर से संबद्ध कर दिया गया था. निवास प्रयागराज में होने के कारण वह रोज दफ्तर आते-जाते थे. मंगलवार को वह दफ्तर नहीं पहुंचे थे और बुधवार को उनकी मौत की जानकारी मिली. हालांकि किसी भी तरह की अटकलों पर अभी रोक है.

Read More: फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ

सूचना विभाग में शोक, पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है

डिप्टी डायरेक्टर की अचानक मौत की खबर फतेहपुर सूचना विभाग में पहुंची तो सहकर्मी स्तब्ध रह गए. सहायक सूचना अधिकारी अनुराग और कई कर्मी प्रयागराज पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. सभी ने घटना को दुखद और चौंकाने वाला बताया. पुलिस टीम इस संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा है या कुछ और. पुलिस का कहना है कि तथ्यात्मक जांच के आधार पर ही आगे बढ़ा जाएगा.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

20 Nov 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर के डिप्टी डायरेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ! परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में तैनात और प्रयागराज निवासी डिप्टी डायरेक्टर सुधीर कुमार (56) मंगलवार को घर से टहलने निकले थे बुधवार को प्रयागराज के जार्जटाउन क्षेत्र में नाले में उनका शव मिला. पुलिस ने शव बरामद कर मोबाइल के जरिए शिनाख्त की. नाले में शव मिलने के परिवार ने इस मौत पर कई सवाल उठाएं हैं. हालांकि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

घर से निकले थे घूमने, नहीं लौटे तो बढ़ी बेचैनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र महेवा दुर्गा नगर निवासी 56 वर्षीय सुधीर कुमार मंगलवार दोपहर पत्नी अंबालिका से कहकर घर से निकले कि पैदल टहलकर आते हैं. देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजन चिंता में पड़ गए. मोबाइल मिलाने की कोशिश की गई तो स्विच ऑफ मिला. परिवार ने आसपास खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला. रात में जब पुलिस की ओर से सूचना मिली कि एक नाले में मिले शव की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पत्नी और बेटे-बेटी रो-रोकर बेहाल हो गए.

गार्ड ने देखा था नाले में शव, पुलिस ने की पहचान

जार्जटाउन इलाके में पूर्व मुख्य न्यायाधीश वीएन खरे के आवास पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने नाले में एक शव देखा. उसने तुरंत पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान मृतक के पास मिला मोबाइल चेक किया और परिजनों से संपर्क किया. बुधवार को पत्नी, साले आशीष समेत अन्य रिश्तेदारों ने शव की पहचान कर ली. पुलिस ने घटना स्थल की बारीकी से जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डूबकर मौत पर सवाल, परिजनों ने नहीं लगाए आरोप

परिजनों ने नाले में शव मिलने पर कई सवाल उठाएं हैं हालांकि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है. परिवार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सच सामने आएगा. पुलिस के मुताबिक शरीर पर किसी तरह की गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं. मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस कॉल डिटेल, मूवमेंट और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है.

हाल में हुई थी बहाली, प्रतिदिन करते थे फतेहपुर आवाजाही

सुधीर कुमार सूचना विभाग में डिप्टी डायरेक्टर पद पर तैनात थे. बताया गया कि उन्नाव में तैनाती के दौरान लगभग तीन वर्ष पहले उन्हें निलंबित किया गया था. शासन की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाल ही में उन्हें बहाल किया गया और फतेहपुर से संबद्ध कर दिया गया था. निवास प्रयागराज में होने के कारण वह रोज दफ्तर आते-जाते थे. मंगलवार को वह दफ्तर नहीं पहुंचे थे और बुधवार को उनकी मौत की जानकारी मिली. हालांकि किसी भी तरह की अटकलों पर अभी रोक है.

सूचना विभाग में शोक, पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है

डिप्टी डायरेक्टर की अचानक मौत की खबर फतेहपुर सूचना विभाग में पहुंची तो सहकर्मी स्तब्ध रह गए. सहायक सूचना अधिकारी अनुराग और कई कर्मी प्रयागराज पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. सभी ने घटना को दुखद और चौंकाने वाला बताया. पुलिस टीम इस संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा है या कुछ और. पुलिस का कहना है कि तथ्यात्मक जांच के आधार पर ही आगे बढ़ा जाएगा.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us