Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IPS Transfer In UP: यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले SP, देखिए पूरी लिस्ट 

यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कानपुर देहात समेत बदले तीन जिलों के SP (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

IPS Transfer List In UP

उत्तर प्रदेश में रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. कुल आठ आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं जिनमें तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं.

IPS Transfer In UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा तबादला किया है. इस फेरबदल में आठ आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं. शासन स्तर पर हुए इस बदलाव को जिले और पुलिस इकाइयों की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा भरने के रूप में देखा जा रहा है. आइए जानते हैं किन अधिकारियों को नई तैनाती मिली है.

शामली के एसपी राम सेवक गौतम को मिली नई जिम्मेदारी

शामली जिले में पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत राम सेवक गौतम को अब पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) मुरादाबाद की कमान सौंपी गई है. राम सेवक गौतम का शामली में कार्यकाल कई संवेदनशील मामलों के निपटारे और अपराध नियंत्रण के प्रयासों के लिए चर्चा में रहा. अब मुरादाबाद में वे पुलिस प्रशिक्षण और अनुशासन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे.

कानपुर देहात के एसपी अरविंद मिश्र बने ईओडब्ल्यू प्रमुख

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र को पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), उत्तर प्रदेश के रूप में तैनात किया गया है. अरविंद मिश्र के कार्यकाल में कानपुर देहात में कई संगीन मामलों का निस्तारण हुआ. अब उन्हें आर्थिक अपराध जैसे संवेदनशील और बड़े मामलों की जांच की जिम्मेदारी दी गई है, जो राज्य में वित्तीय अपराधों की रोकथाम में अहम साबित होगी.

श्रावस्ती के एसपी घनश्याम का तबादला, श्रद्धा पांडेय बनीं नई एसपी

श्रावस्ती जिले के पुलिस अधीक्षक घनश्याम को सतर्कता अधिष्ठान, उत्तर प्रदेश में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती मिली है. वहीं श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, जो अब तक सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में कार्यरत थीं, को पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती से हटाकर पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात बनाया गया है. श्रावस्ती में नई कमान राहुल भाटी को दी गई है जो एसएसएफ लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे.

Read More: यूपी बजट 2026 में बड़ा सियासी दांव: बेटियों की शादी के लिए 1 लाख, युवाओं को 10 लाख रोजगार, किसानों पर रिकॉर्ड मेहरबानी

शामली और गौतमबुद्धनगर में नई नियुक्तियां

बागपत में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक रहे नरेंद्र प्रताप सिंह को अब पुलिस अधीक्षक, शामली बनाया गया है. इसके अलावा पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में तैनात पुलिस उपायुक्त लाखन सिंह यादव को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ भेजा गया है. यह बदलाव क्षेत्रीय सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है.

Read More: UPPCL News: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बिजली विभाग का नया फरमान, बिजली गई तो बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था

गौतमबुद्धनगर में डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को मिली जिम्मेदारी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्यरत डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को अब पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर ही बनाया गया है. यह निर्णय स्थानीय कानून-व्यवस्था में निरंतरता बनाए रखने के लिए लिया गया है ताकि प्रशासनिक कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था में कोई बाधा न आए.

Read More: कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी

31 Aug 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

IPS Transfer In UP: यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले SP, देखिए पूरी लिस्ट 

IPS Transfer List In UP

IPS Transfer In UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा तबादला किया है. इस फेरबदल में आठ आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं. शासन स्तर पर हुए इस बदलाव को जिले और पुलिस इकाइयों की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा भरने के रूप में देखा जा रहा है. आइए जानते हैं किन अधिकारियों को नई तैनाती मिली है.

शामली के एसपी राम सेवक गौतम को मिली नई जिम्मेदारी

शामली जिले में पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत राम सेवक गौतम को अब पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) मुरादाबाद की कमान सौंपी गई है. राम सेवक गौतम का शामली में कार्यकाल कई संवेदनशील मामलों के निपटारे और अपराध नियंत्रण के प्रयासों के लिए चर्चा में रहा. अब मुरादाबाद में वे पुलिस प्रशिक्षण और अनुशासन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे.

कानपुर देहात के एसपी अरविंद मिश्र बने ईओडब्ल्यू प्रमुख

कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र को पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), उत्तर प्रदेश के रूप में तैनात किया गया है. अरविंद मिश्र के कार्यकाल में कानपुर देहात में कई संगीन मामलों का निस्तारण हुआ. अब उन्हें आर्थिक अपराध जैसे संवेदनशील और बड़े मामलों की जांच की जिम्मेदारी दी गई है, जो राज्य में वित्तीय अपराधों की रोकथाम में अहम साबित होगी.

श्रावस्ती के एसपी घनश्याम का तबादला, श्रद्धा पांडेय बनीं नई एसपी

श्रावस्ती जिले के पुलिस अधीक्षक घनश्याम को सतर्कता अधिष्ठान, उत्तर प्रदेश में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती मिली है. वहीं श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, जो अब तक सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में कार्यरत थीं, को पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती से हटाकर पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात बनाया गया है. श्रावस्ती में नई कमान राहुल भाटी को दी गई है जो एसएसएफ लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे.

शामली और गौतमबुद्धनगर में नई नियुक्तियां

बागपत में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक रहे नरेंद्र प्रताप सिंह को अब पुलिस अधीक्षक, शामली बनाया गया है. इसके अलावा पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में तैनात पुलिस उपायुक्त लाखन सिंह यादव को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ भेजा गया है. यह बदलाव क्षेत्रीय सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है.

गौतमबुद्धनगर में डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को मिली जिम्मेदारी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस उपायुक्त/अपर पुलिस उपायुक्त के रूप में कार्यरत डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को अब पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर ही बनाया गया है. यह निर्णय स्थानीय कानून-व्यवस्था में निरंतरता बनाए रखने के लिए लिया गया है ताकि प्रशासनिक कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था में कोई बाधा न आए.

Latest News

CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में फतेहपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. जयपुरिया विद्यालय की अर्पिता सिंह ने 99% अंक...
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत

Follow Us