Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: जिला अस्पताल पहुंचते ही भड़कीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष ! नदारत रहे डॉक्टर साहब-ऐसे होगा इलाज

फतेहपुर के जिला अस्पताल पहुंची महिला आयोग की उपाध्यक्ष, नदारत रहे डॉक्टर दुखी गंदगी: Image Credit Original Source

यूपी के फतेहपुर जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी डेंटल डॉक्टर की गैरमौजूदगी और एनआरसी में गंदगी देखकर भड़क उठीं. उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सफाई और सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए, कन्या जन्मोत्सव मनाया और महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी.

Fatehpur News: मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद फतेहपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जब जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो कई खामियां सामने आईं. डेंटल डॉक्टर की गैरहाजिरी और एनआरसी की गंदगी देखकर वह भड़क उठीं. उन्होंने साफ-सफाई और सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए. इसके बाद कन्या जन्मोत्सव मनाते हुए गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की और महिलाओं से संवाद किया.

औचक निरीक्षण में खुली खामियों की पोल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला अस्पताल पहुंचीं उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने मंगलवार को एनआरसी सेंटर, ओपीडी, लेबर रूम, महिला वार्ड, दवा वितरण केंद्र, डेंटल कक्ष, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष में मरीजों को समय पर जांच कराने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान जब डेंटल कक्ष में चिकित्सक नदारद मिले और एनआरसी में गंदगी दिखी तो उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई और कहा कि मरीजों की सुविधा के साथ कोई समझौता नहीं होगा.

डेंटल डॉक्टर की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

डेंटल विभाग में डॉक्टर के अनुपस्थित रहने पर उपाध्यक्ष का गुस्सा साफ झलक उठा. उन्होंने पूछा कि जब मरीज इलाज के लिए आते हैं तो कौन जिम्मेदार है. चारु चौधरी ने कहा कि यह लापरवाही अस्वीकार्य है और अस्पताल प्रशासन को तुरंत डेंटल सेवाएं नियमित करने के निर्देश दिए. उन्होंने यह भी कहा कि उपस्थिति रजिस्टर और विभागवार मॉनिटरिंग हर दिन होनी चाहिए ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.

एनआरसी में गंदगी देख बिगड़ा मूड, दिए सख्त निर्देश

एनआरसी केंद्र में पहुंचते ही चारु चौधरी ने गंदगी और अव्यवस्था देखकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि यह केंद्र माताओं और बच्चों के पोषण का प्रतीक है, यहां लापरवाही अस्वीकार्य है. उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और हर दिन की रिपोर्ट आयोग को भेजने के आदेश दिए. साथ ही कहा कि अस्पताल का वातावरण स्वच्छ और सुरक्षित रहना चाहिए ताकि महिलाएं बिना डर इलाज करा सकें.

Read More: Fatehpur News: वाह रे फतेहपुर की पुलिस “5 हजार दोगी तभी लिखेंगे मुकदमा” तमंचे के बल पर विवाहिता की पिटाई, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

कन्या जन्मोत्सव मनाया, दी बेटियों को आशीर्वाद

निरीक्षण के बाद चारु चौधरी ने कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया. यहां उन्होंने 12 नवजात बच्चियों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया और कहा कि बेटियां घर की खुशियों का प्रतीक हैं. उन्होंने माताओं को बधाई दी और समाज से बेटियों के सम्मान और समानता की दिशा में जागरूकता बढ़ाने की अपील की. उपाध्यक्ष ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है.

Read More: Fatehpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के अंदर मिला अधजला शव, गिरफ्तारी को लेकर घंटों हंगामा

भिटौरा ब्लॉक में पोषण पोटली वितरण और गोदभराई कार्यक्रम

इसके बाद चारु चौधरी भिटौरा ब्लॉक पहुंचीं, जहां उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की और अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने महिलाओं से संवाद किया और बताया कि सरकार उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने 181, 1090 और 1076 जैसी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और कहा कि किसी भी महिला को अन्याय सहने की आवश्यकता नहीं है.

Read More: Fatehpur News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता और भतीजे की मौत, खुशियां बदलीं मातम में

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

निरीक्षण में जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषांत श्रीवास्तव, सीएमएस, बीडीओ, सीडीपीओ, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. चारु चौधरी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि मिशन शक्ति के उद्देश्यों को धरातल पर उतारना ही वास्तविक सफलता होगी.

15 Oct 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: जिला अस्पताल पहुंचते ही भड़कीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष ! नदारत रहे डॉक्टर साहब-ऐसे होगा इलाज

Fatehpur News: मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद फतेहपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जब जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो कई खामियां सामने आईं. डेंटल डॉक्टर की गैरहाजिरी और एनआरसी की गंदगी देखकर वह भड़क उठीं. उन्होंने साफ-सफाई और सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए. इसके बाद कन्या जन्मोत्सव मनाते हुए गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की और महिलाओं से संवाद किया.

औचक निरीक्षण में खुली खामियों की पोल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला अस्पताल पहुंचीं उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने मंगलवार को एनआरसी सेंटर, ओपीडी, लेबर रूम, महिला वार्ड, दवा वितरण केंद्र, डेंटल कक्ष, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष में मरीजों को समय पर जांच कराने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान जब डेंटल कक्ष में चिकित्सक नदारद मिले और एनआरसी में गंदगी दिखी तो उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई और कहा कि मरीजों की सुविधा के साथ कोई समझौता नहीं होगा.

डेंटल डॉक्टर की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

डेंटल विभाग में डॉक्टर के अनुपस्थित रहने पर उपाध्यक्ष का गुस्सा साफ झलक उठा. उन्होंने पूछा कि जब मरीज इलाज के लिए आते हैं तो कौन जिम्मेदार है. चारु चौधरी ने कहा कि यह लापरवाही अस्वीकार्य है और अस्पताल प्रशासन को तुरंत डेंटल सेवाएं नियमित करने के निर्देश दिए. उन्होंने यह भी कहा कि उपस्थिति रजिस्टर और विभागवार मॉनिटरिंग हर दिन होनी चाहिए ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.

एनआरसी में गंदगी देख बिगड़ा मूड, दिए सख्त निर्देश

एनआरसी केंद्र में पहुंचते ही चारु चौधरी ने गंदगी और अव्यवस्था देखकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि यह केंद्र माताओं और बच्चों के पोषण का प्रतीक है, यहां लापरवाही अस्वीकार्य है. उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और हर दिन की रिपोर्ट आयोग को भेजने के आदेश दिए. साथ ही कहा कि अस्पताल का वातावरण स्वच्छ और सुरक्षित रहना चाहिए ताकि महिलाएं बिना डर इलाज करा सकें.

कन्या जन्मोत्सव मनाया, दी बेटियों को आशीर्वाद

निरीक्षण के बाद चारु चौधरी ने कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया. यहां उन्होंने 12 नवजात बच्चियों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया और कहा कि बेटियां घर की खुशियों का प्रतीक हैं. उन्होंने माताओं को बधाई दी और समाज से बेटियों के सम्मान और समानता की दिशा में जागरूकता बढ़ाने की अपील की. उपाध्यक्ष ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है.

भिटौरा ब्लॉक में पोषण पोटली वितरण और गोदभराई कार्यक्रम

इसके बाद चारु चौधरी भिटौरा ब्लॉक पहुंचीं, जहां उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की और अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने महिलाओं से संवाद किया और बताया कि सरकार उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने 181, 1090 और 1076 जैसी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और कहा कि किसी भी महिला को अन्याय सहने की आवश्यकता नहीं है.

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

निरीक्षण में जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषांत श्रीवास्तव, सीएमएस, बीडीओ, सीडीपीओ, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. चारु चौधरी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि मिशन शक्ति के उद्देश्यों को धरातल पर उतारना ही वास्तविक सफलता होगी.

Latest News

Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में यमुना पुल पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक...
Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us