Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Unnao News: उन्नाव में 10 सालों से रह रहा था बांग्लादेशी ! आधार सहित फर्जी दस्तावेज, लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

Unnao News: उन्नाव में 10 सालों से रह रहा था बांग्लादेशी ! आधार सहित फर्जी दस्तावेज, लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया
यूपी के उन्नाव की सफीपुर तहसील में पिछले 10 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहा था बांग्लादेशी नसीम: Image Credit Original Source

Unnao News Today

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) में रह रहा एक बांग्लादेशी युवक फर्जी दस्तावेजों की मदद से भारतीय पासपोर्ट बनवाने में कामयाब हो गया. वह मलेशिया भागने की फिराक में था लेकिन लखनऊ एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन टीम ने उसकी पोल खोल दी. युवक के फोन और सोशल मीडिया से बांग्लादेशी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है.

Unnao News: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ पर शनिवार रात सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की. यहां इमिग्रेशन टीम ने मलेशिया जाने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया, जो पिछले 10 साल से उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भारतीय पहचान के सहारे रह रहा था. आरोपित ने स्थानीय प्रशासन से फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर आधार कार्ड और फिर भारतीय पासपोर्ट तक हासिल कर लिया था.

एयरपोर्ट पर संदेह ने खोला पूरा राज

शनिवार रात करीब 9:30 बजे आरोपित नसीम मलेशिया के कुआलालंपुर जाने वाली फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचा. उसकी बोलचाल और व्यवहार पर इमिग्रेशन अधिकारियों को शक हुआ. तुरंत जांच की गई और मोबाइल फोन खंगाला गया तो उसमें ज्यादातर संपर्क बांग्लादेशी मिले. यही से परत-दर-परत उसके झूठ का पर्दाफाश होना शुरू हुआ.

10 साल से उन्नाव में बसा था बांग्लादेशी नसीम

पड़ताल में सामने आया कि नसीम बांग्लादेश के चिटगांव जिले के बांदरबन का रहने वाला है. वह पिछले एक दशक से उन्नाव जिले की सफीपुर तहसील के गढ़ी इलाके में रह रहा था. यहां उसने खुद को स्थानीय निवासी साबित करने के लिए निवास प्रमाण पत्र बनवाया. उसी आधार पर आधार कार्ड हासिल किया और फिर पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया. सभी औपचारिकताओं के बाद उसे भारतीय पासपोर्ट नंबर R 9857356 जारी हो गया.

पासपोर्ट और यात्राओं ने खोला नेटवर्क

नसीम की विदेश यात्राओं की जांच में और भी चौंकाने वाली बातें सामने आईं. अगस्त 2025 में उसने त्रिपुरा की यात्रा की थी. उसके फोन से अगरतला से कोलकाता का रिटर्न टिकट भी बरामद हुआ. इससे यह साफ हो गया कि वह सीमावर्ती क्षेत्रों से लगातार सक्रिय था और अपनी पहचान छिपाकर आवाजाही करता रहा.

Read More: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब

सोशल मीडिया से खुला बांग्लादेशी कनेक्शन

जांच एजेंसियों ने जब नसीम के इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स खंगाले तो उसके बांग्लादेशी नेटवर्क की पूरी तस्वीर साफ हो गई. वह फेसबुक पर अपने गांव से जुड़े बांग्लादेशी ग्रुप में सक्रिय था. यूट्यूब हिस्ट्री में बड़ी संख्या में बंगाली गानों की डाउनलोड लिस्ट और बांग्लादेश से जुड़ी सर्च हिस्ट्री मिली. मोबाइल चैट्स और फोन कॉन्टैक्ट्स से भी उसकी गतिविधियां पूरी तरह बेनकाब हो गईं.

Read More: यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल

पूछताछ में स्वीकारा बांग्लादेशी होने का सच

फारनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) लखनऊ की टीम ने जब नसीम से लगातार पूछताछ की तो उसने आखिरकार सब कुछ कबूल कर लिया. नसीम ने मान लिया कि वह बांग्लादेश का ही निवासी है और फर्जी दस्तावेजों की मदद से भारत में रह रहा था. अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और एजेंसियां उसके नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई हैं.

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us